19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

दिल्ली पुलिस ने किया 6 आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी में थी ब्लास्ट की साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार एवं विस्फोटक बरामद हुए हैं। यह आतंकी पाकिस्तान के लिए काम कर रहे थे। वह पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आये थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार, कई राज्यों में पुलिस का ऑपरेशन चला है, जिसके बाद इस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है।

दिल्ली पुलिस ने

दिल्ली, यूपी और राजस्थान से इन छह आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो पाक ट्रेन्ड आतंकी भी शामिल हैं। पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुके दो आतंकियों को विस्फोटक और फायर आर्म्स भी बरामद हुए हैं। इनकी पहचान ओसामा और जावेद के रूप में हुई है।

खुफिया विभाग की तरफ से इनपुट मिला था कि आतंकी अलग-अलग राज्यों में छिपे हुए हैं। आज सुबह इस ऑपरेशन के तहत कई राज्यों में छापा मारा। सबसे पहले समीर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दिल्ली से दो आतंकी गिरफ्तार हुए और यूपी एटीएस की मदद से तीन लोग यूपी से गिरफ्तार हुए। दो आरोपित पाकिस्तान गए थे, जहां उन्हें फायरिंग करने और विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण मिला। इनके साथ दर्जन भर बांग्लादेशी लोग भी प्रशिक्षण के लिए गए थे।

बॉर्डर पार से आतंकियों ने बनाई गई थी दो अलग-अलग टीम

बॉर्डर पार से दो अलग-अलग टीम बनाई गई थी। पहली टीम को दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम ऑपरेट कर रहा था। वह इस आपरेशन के लिए फंड मुहैया करवा रहे थे। दूसरी टीम का काम मेजर सिटी की जगह को चिन्हित करना था, जहां विस्फोट किया जा सके। इनमें नवरात्र एवं दीवाली के आसपास ब्लास्ट करने की साजिश थी। पाकिस्तान में मिले प्रशिक्षण को लेकर अहम जानकारी दी है जिसके बारे में केंद्रीय एजेंसी को अवगत करवाया गया है।

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: कहानी पढ़ाते-पढ़ाते लिखना भी सिखाया

विस्फोटक को भीड़ वाली जगह पर किया जाना था जबकि हथियार से कई बड़े लोगों की हत्या करने की साजिश थी। दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र आदि जगह पर ब्लास्ट करने की साजिश थी। रेकी अभी शुरू नहीं हुई थी, लेकिन उन्हें बताया गया था कि ऐसी जगहों को चिन्हित करें जहां पर ब्लास्ट होना था। इनमें जीशान और ओसामा थे। जान मोहम्मद शेख महाराष्ट्र का रहने वाला है।

ओसामा जामिया नगर का रहने वाला है। मूलचंद रायबरेली, जीशान कमर इलाहाबाद जबकि अबू बकर दिल्ली में रह रहा था। इसके अलावा अमीर जावेद लखनऊ का रहने वाला है। यह लोग मानसिक तौर पर काफी भड़काए गए थे, जिसके चलते उन्होंने आतंक की राह चुनी थी।

Related posts

उप्र 56 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना

Buland Dustak

दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेकाबू, लॉकडाउन पर हो विचार: सुप्रीम कोर्ट

Buland Dustak

हेट स्पीच और फर्जी खबरों पर रोक लिए एक मजबूत प्रणाली है : ट्विटर

Buland Dustak

अगले सप्ताह लॉन्च होगी डीआरडीओ की दवा ‘2-डीजी’

Buland Dustak

दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों से मिली थी काशी में ‘देव दिवाली’ की प्रेरणा

Buland Dustak

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर ​दर्ज होंगे गलवान में ​शहीद 20 सैनिकों के नाम

Buland Dustak