19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

विश्व स्तरीय भव्यता के साथ मनेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रहेगी कार्यक्रमों की धूम

-नगर में प्रमुख मार्गों में देश विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति
-श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति नगर निगम संस्कृति विभाग तैयारियों में जुटा

मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार कोरोना काल की चपेट में न होने के कारण विश्व स्तरीय भव्यता के साथ मनाने का योगी सरकार ने निर्णय लिया है। जिसके चलते तीन दिवसीय कृष्ण महोत्सव 2021 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम रहेगी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मथुरा शहर के करीब 16 स्थानों पर सांस्कृतिक झलकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से परिचित कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों में देश-विदेश से कलाकार प्रतिभाग करेंगे। मथुरा शहर दुल्हन की तरह सजाने को लेकर दिन रात जिला प्रशासन, नगर निगम और संस्कृतिक विभाग जुटा है। माना जा रहा है कि इस बार श्रीकृष्ण जन्म के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बन सकते है।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का तीन दिवसीय यह कार्यक्रम 29, 30 और 31 अगस्त तक चलेंगे। यह अपने आप में एक बड़ा आयोजन माना जा रहा है। इस कार्यक्रम को उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

29 अगस्त को करीब 400 कलाकारों द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी

यह शोभायात्रा श्रीकृष्ण जन्मभूमि से आरंभ होकर पोतरा कुंड, गोविंदनगर, रूपम टॉकीज के सामने से होते हुए डीग गेट से होकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाएगी। 29 और 30 अगस्त को शहर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मंच के माध्यम से सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नौटंकी, लोकगीत, भजन, चरकुला नृत्य, रासलीला, मयूर नृत्य, ब्रज की होली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।

Also Read: गजकेसरी योग में भाई की कलाई पर बहने रविवार को बांधेगी रक्षा सूत्र

इनमें एक करीब दर्जन प्रमुख चौराहे स्टेट बैंक, मसानी चौराहा, गोवर्धन चौराहा सहित अन्य चौराहे भी शामिल हैं। चौराहों को भी सजाया जा रहा है। महाविद्या कालोनी स्थित रामलीला मैदान पर मुख्य मंच सजाया जा रहा है। जहां करीब 16 दल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

जिनमें ब्रज का प्रमुख चरकुला नृत्य, फूलों की होली एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं शामिल हैं। साथ ही अन्य स्थानों के प्रमुख नृत्यों का भी आयोजन होगा। रामलीला मैदान से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक विशेष रूप से कालीन बिछाया जाएगा।

Related posts

आठ पुलिसकर्मियों को मारने वाला विकास दुबे पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Buland Dustak

भारत बंद 8 दिसम्बर में देश के व्यापार और ट्रांसपोर्ट में शामिल नहीः कैट

Buland Dustak

PM आत्मनिर्भर निधि योजना और SBI पोर्टल का हुआ एकीकरण

Buland Dustak

असम चुनाव : दूसरे चरण का मतदान 01 को, चुनावी शोर थमा

Buland Dustak

चीन ​के दुश्मन ​वियतनाम ​को भारत ​देगा ​​ब्रह्मोस मिसाइल

Buland Dustak

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान रेल व सड़क मार्ग बंद

Buland Dustak