19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

गौतम पाण्डेय बने फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन एएफपीसीएल के चेयरमैन

सीवान,14 फरवरी ( हि.स.)सोमवार को फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ अग्रभूमि फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एएफपीसीएल ) के निदेशक मंडल की बैठक शहर के महादेवा स्थित कंपनी के कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से एएफपीसीएल के चेयरमैन के रूप में निदेशक गौतम पाण्डेय को निर्वाचित किया गया।

गौतम पाण्डेय

इस मौके पर नव-निर्वाचित चेयरमैन गौतम पाण्डेय ने बताया कि उनकी मुख्य प्राथमिकता कम्पनी का शेयरधारक विस्तार तीव्र गति से करना, उद्यम स्थापना करना, कंपनी के कारोबार का असीमित विकास व विस्तार करना तथा कंपनी को सम्मानजनक लाभ की स्थिति में लाना है ताकि सभी शेयर धारकों को नियमित रूप से कंपनी का लाभांश वितरित किया जा सके। पाण्डेय ने सर्वसम्मति से निर्वाचन के लिए सभी निदेशकों के प्रति आभार प्रकट किया.

बैठक के दौरान एएफपीसीएल के सीईओ मनोज मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक ( नाबार्ड ) व उत्पादक संगठन संवर्द्धन संस्थान परफेक्ट विज़न द्वारा एफपीओ एएफपीसीएल के स्थायित्व, उद्यम स्थापना, कारोबार के विकास व विस्तार के लिए कई तरह से सहायता व मार्गदर्शन प्रदान की जा रही है।उन्होंने आगे कहा कि निदेशक मंडल उक्त सहायता व मार्गदर्शन का उपयोग कंपनी के सुदृढ़ीकरण,विधिक रूप से संचालन और त्वरित व समग्र उत्थान में करे।

बैठक में कारोबार विस्तार हेतु नाबार्ड द्वारा स्वीकृत अनुदान सहायता के नियम व शर्तों पर सहमति, नैब – किसान को प्रेषित ऋण प्रस्ताव में आई अडचने दूर करने, हल्दी उद्यम सम्बन्धी प्रशिक्षण,एक्सपोजर विजिट, मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण व सब्जियों सहित विविध प्रकार के कारोबार के विस्तार सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अवसर पर निदेशक राजीव रंजन सिंह,उमाशंकर साह,अमित कुमार,शशिरंजन व नीलू द्विवेदी सहित सभी निदेशक उपस्थित हुए।

Read More:- मेयर सुशीला कंवर ने किया 362.33 करोड़ का बजट पेश

Related posts

स्वतंत्रता दिवस स्पेशल: देशभक्ति के जज्बे को सलाम करती बॉलीवुड की ये फ़िल्में

Buland Dustak

दक्षिण भारतीय ब्राह्मणों से मिली थी काशी में ‘देव दिवाली’ की प्रेरणा

Buland Dustak

यूजीसी की प्रस्तावित ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षा के विरोध भूख हड़ताल

Buland Dustak

मोदी मंत्रिपरिषद का हुआ विस्तार, 15 ने कैबिनेट और 28 ने राज्यमंत्री की ली शपथ

Buland Dustak

आधुनिक कनेक्टिविटी होने पर किसानों को होता है बहुत लाभ: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak

भारत के आगे झुका चीन, 2 किमी पीछे हटी सेना

Buland Dustak