19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए BJYM ने शुरू किया चीयर 4 इंडिया अभियान

बांदा: टोक्यो में शुरू हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए BJYM द्वारा ‘चीयर 4 इंडिया और ओलंपियन की तरह बने’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान में 16 चुनौतियां निर्धारित की गई है। इन चुनौतियों में सफल प्रतिभागियों को वर्चुअल स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त होंगे।

BJYM Cheers 4 India

इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी ने बताया कि टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 127 एथलीट का उत्साहवर्धन करने के लिए ‘चीयर 4 इंडिया और ओलंपियन की तरह बने’ अभियान के साथ BJYM का लक्ष्य सरकार के अभियान का समर्थन करते हुए BJYM का अभियान देश-प्रदेश के अपने युवाओं को अनुशासित एवं एथलीटों की तरह मजबूत होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

उन्होंने बताया कि 16 दिनों के लिए यह अभियान, सभी प्रतिभागियों को ऐसी चुनौतियां, जो उनकी शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस को बढ़ाती है, उनको चुनने और उन्हें ओलम्पिक अवधि के दौरान (23 जुलाई से 8 अगस्त 2021 तक) सफलतापूर्वक करने के लिए कहता है। इन चुनौतियों में चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना, ध्यान, प्रार्थना, पढ़ना, लिखना, जल्दी उठना आदि ऐसे कार्य हैं जो अनुशासन की भावना पैदा करते हैं, शामिल हैं।

Also Read: AIFF महिला फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुनीं गईं बाला देवी
टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय दल का समर्थन देने के लिए दें योगदान

एक प्रतिभागी अपनी इच्छानुसार एक या कितने भी क्रियाकलापों को पूरा करने के लिए चुन सकता है उसे अपने काम की प्रगति को प्रतिदिन अभियान की वेबसाइट ‘चीयर 4 इंडिया’ में पंजीकरण करके फोटो एवं वीडियो अपडेट करना है।

प्रतिभागी जो सभी 16 दैनिक चुनौतियों को पूरा करते हैं, वह वर्चुअल स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे, 10 दैनिक चुनौतियों को पूरा करने वाले प्रतिभागी वर्चुअल रजत पदक प्राप्त करेंगे एवं पांच दैनिक चुनौतियों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को वर्चुअल कांस्य पदक प्राप्त होगा।

उन्होने बताया कि यह पहला अवसर है जब किसी राजनीतिक दल की युवा इकाई व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए इतने व्यापक स्तर पर एक अभियान चला रही है।

आइए एक साथ टोक्यो ओलम्पिक 2020 में भारतीय दल का समर्थन देने के लिए अपना योगदान दें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अतुल मोहन द्विवेदी के साथ जिला महामंत्री राहुल सोनी व जिला उपाध्यक्ष निखिल सक्सेना व धीरेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।

Related posts

असम चुनाव : दूसरे चरण का मतदान 01 को, चुनावी शोर थमा

Buland Dustak

सोशल मीडिया में विजयादशमी पर पत्र के जरिये शुभकामना देने की परंपरा

Buland Dustak

भुवनेश्वर बना देश का पहला शहर, जहाँ जनता हुई फुल वैक्सीनेट

Buland Dustak

अमेरिका से 72 हजार और असॉल्ट राइफल खरीदेगा भारत

Buland Dustak

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास तेज करने की जरूरत

Buland Dustak

चीन के 7 एयरबेस पर हलचल, भारत की बढ़ी निगरानी

Buland Dustak