19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Army Sports Institute ने सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित किया अपना स्टेडियम

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'नीरज चोपड़ा स्टेडियम' का पुणे में अनावरण किया
- ओलंपिक में शामिल होने वाले तीनों सेनाओं के खिलाड़ियों को सम्मानित किया
- राजनाथ सिंह ने दक्षिणी कमान मुख्यालय में उभरते खिलाड़ियों से बातचीत की

नई दिल्ली: पुणे स्थित Army Sports Institute ने अपना खेल स्टेडियम ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले सेना के सूबेदार नीरज चोपड़ा को समर्पित कर दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के अपने पहले दौरे में शुक्रवार को ‘नीरज चोपड़ा स्टेडियम‘ की नाम पट्टिका का अनावरण किया।

रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा समेत ओलंपिक में शामिल होने वाले तीनों सेनाओं के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया और Army Sports Institute के उभरते खिलाड़ियों के साथ बातचीत की।

Army Sports Institute

रक्षा मंत्री ने कहा कि, ‘सूबेदार नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, क्योंकि उन्होंने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। अब Army Sports Institute (एएसआई) ने स्टेडियम के नाम को बदलकर उनके नाम पर कर दिया है। उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।’

‘टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले सशस्त्र बलों के सभी कर्मियों का सम्मान कर खुशी हुई। मैं उन्हें आगे के सफल करियर के लिए शुभकामना देता हूं। रक्षा मंत्री ने देश के खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही असाधारण प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए Army Sports Institute की सराहना की। उन्होंने संस्थान को वित्तीय और प्रशासनिक सहायता प्रदान करने में पूर्ण समर्थन की पेशकश की।’

Also Read: वित्त मंत्री ने National Monetization Pipeline प्लान किया लॉन्च

राजनाथ सिंह ने उम्मीद जताई कि भारत भविष्य में खेल जगत का शीर्ष राष्ट्र बनकर ओलंपिक की मेजबानी करेगा। भारतीय सेना का ‘मिशन ओलंपिक‘ कार्यक्रम 2001 में ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पदक जीतने वाले प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया था।

भारतीय सेना का ध्यान 11 खेल स्पर्धाओं में होनहार खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें प्रशिक्षित करने पर केन्द्रित है। भारतीय सेना का मिशन ओलंपिक आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के जरिए सेना की इस पहल की अगुवाई कर रहा है।

Army Sports Institute विश्व स्तर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करता है

Army Sports Institute विश्व स्तर के खिलाड़ियों को लगातार जारी और व्यवस्थित प्रतिभा खोज, अत्याधुनिक प्रशिक्षण और मददगार इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ प्रशिक्षित करने की सोच रखता है। उभरते खिलाड़ियों के लिए Army Sports Institute एक अनूठी सुविधा है। रक्षा मंत्री की यात्रा ने उन खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, जो देश के लिए उत्कृष्टता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत हैं।

रक्षा मंत्री ने पुणे स्थित दक्षिणी कमान मुख्यालय का भी दौरा किया। रक्षा मंत्री को दक्षिणी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने भारतीय सेना की सबसे बड़ी कमान के विभिन्न परिचालन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र की संप्रभुता सुनिश्चित करने की दिशा में अपने पेशेवर दृष्टिकोण और परिचालन तत्परता के लिए दक्षिणी कमान की सराहना की।

उन्होंने प्रायद्वीपीय भारत में विभिन्न मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) कार्यों, विशेष रूप से हाल ही में किये गये बाढ़ राहत कार्यों और महामारी में नागरिक प्रशासन को प्रदान की गई सहायता में किये गये उत्कृष्ट योगदान के लिए कमान को बधाई दी। उन्होंने सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल को आगे बढ़ाने के लिए अनुसंधान एवं विकास संस्थानों के साथ जुड़ने के लिए दक्षिणी कमान के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

NCC Cadets ने 46 शहीदों की प्रतिमाओं को लिया गोद

Buland Dustak

भारत रत्न बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर मनाया जाता है Doctors Day

Buland Dustak

यूजीसी ने दिल्ली और महाराष्ट्र परीक्षा निरस्त के फैसले का किया विरोध

Buland Dustak

आतंकियों के मुकदमें वापस लेने के मामले में घिरे अखिलेश यादव

Buland Dustak

सेना को मिलेगा ‘हंटर किलर’ Arjun Mark 1A Tank, सरकार ने दिया ऑर्डर

Buland Dustak

एयरो इंडिया​ 2021 ​में भारत दिखायेगा स्वदेशी ताकत

Buland Dustak