19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

1 मई से 18 साल से ऊपर सभी नागरिकों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

-ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका देने के लिए केन्द्र सरकार ने लिया फैसला

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब 18 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीन लग सकेगी। 1 मई से केन्द्र सरकार ने सभी 18 साल से ऊपर वाले लोगों के लिए कोरोना से बचाव का टीका लगाने का फैसला किया है।

नागरिकों को कोरोना वैक्सीन

ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने के मकसद से टीकाकरण के चौथे चरण की शुरुआत एक मई से होगी। टीकाकरण व अस्पताल व्यवस्था को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री ने सभी चिकित्सकों और दवा बनाने वाली कंपनियों से बात की। इस बैठक में टीकाकरण का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। टीकाकरण सभी के लिए शुरू करने की मांग विपक्षी पार्टी करते रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के पहले चरण में डॉक्टर और फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाने की शुरुआत 16 जनवरी से की गई थी। दूसरे चरण में 60 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया गया था और तीसरे चरण में 45 साल तक के सभी लोगों को टीका लगाने की शुरुआत की गई थी। 

कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत वैक्सीन निर्माता 50 फीसदी वैक्सीन की डोज केंद्र सरकार को देंगे। जबकि 50 फीसदी राज्य सरकारों या फिर खुले बाजार में बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे।

Read More: कोरोना से लड़ाई में आगे आया रेलवे, मरीजों के लिए 75 Isolation Coach

Related posts

चार धाम यात्राः बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Buland Dustak

क्या है आखिर टूल किट मुद्दा ? क्यों हुई दिशा रवि की गिरफ्तारी ?

Buland Dustak

लाखों पदों पर स्थाई भर्ती की मांग को लेकर 23 व 24 फरवरी को होगी हड़ताल

Buland Dustak

​सैन्य खर्च के मामले में अमेरिका और चीन के बाद ​भारत ​तीसरे नंबर पर

Buland Dustak

पत्रकार मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार

Buland Dustak

किसान आंदोलन से पंजाब में संकट, अभी तक हज़ारों करोड़ का नुकसान

Buland Dustak