19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

5 जिलों में सड़कों के जीर्णोद्धार की सात योजनाओं के लिए 135.11 करोड़

-जीर्णोद्धार: जमुई जिले की तीन योजनाओं के लिए 66.25 करोड़
-नवादा के कादिरगंज है बतपुर रोड के लिए 09.30 करोड़
-मुजफ्फरपुर में छोटी सरैयागंज सेली प्रोसी मिशन चौक पथ के लिए 28.04 करोड़
-गया जिले में बथानी से कटारी मोड़ रोड के लिए 16.85 करोड़

बिहार के पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विभागीय निविदा समिति ने राज्य के पांच जिले की सात योजनाओं के लिए 135.11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं के तहत सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण (जीर्णोद्धार) के साथ ही पथ निर्माण से संबंधित विविध कार्य किये जायेंगे।

पथ निर्माण मंत्री पांडेय ने रविवार को यहां बताया कि निविदा समिति की बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति प्रदत्त योजनाओं की वित्तीय बीड पर निर्णय करते हुए जिन जिले की योजनाओं को मंजूरी दी गयी है उनमें जमुई, नवादा, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और गया शामिल है। जमुई जिले की तीन योजनाओं के लिए 66.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है।

जीर्णोद्धार
झारखंड सीमा तक जीर्णोद्धार योजनाओं के लिए मिली मंजूरी

जीर्णोद्धार स्वीकृत योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जमुई जिले में चकाई-बसबुटी-पटरो नदी पथ (झारखंड सीमा तक) के लिए 19.57 करोड़, लाल दइया-भिमायन- चपरी-भोजायत -मोघे-रक्सा चौक पथ के लिए 19.47 करोड़ और इसी जिले में नेशनल हाईवे 333 के वमदाह से चिहारा- भोजरा-राजा डूमर रोड के लिए 27.19 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है।

समिति ने अपनी बैठक में नवादा जिले के कादिरगंज से दौलतपुर वाया सिकंदरा सावर-हैबतपुर पथ के लिए 09.30 करोड़, पूर्वी चंपारण में मोतिहारी के लक्ष्मीपुर से रेलवे क्रासिंग पथ के लिए 14.65 करोड़, मुजफ्फरपुर जिले में छोटी सरैया से लीप्रोसी मिशन चौक वाया कल्याणी चौक-हाथी चौक-गौशाला चौक पथ के लिए 28.04 करोड़ और गया जिले में बथानी से कटारी मोड़ रोड वाया कमालपुर-पचम्भा-नेकपुर पथ के लिए 16.85 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है।

पांडेय ने स्वीकृत योजनाओं का काम नौ से 18 माह के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया है। निविदा प्रक्रिया में खुलापन व पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा निविदा समिति के सभी निर्णयों को विभागीय वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

यह भी पढ़ें: UP के मोदीनगर में रेलवे ट्रैक पर लेटकर किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’ जारी

Related posts

वन महोत्सव: अमित शाह ने 11 ईको पार्क का ऑनलाइन शिलान्यास किया

Buland Dustak

भारत सरकार के मुख्य Hydrographer Vice Admiral अधीर अरोड़ा ने कार्यभार संभाला

Buland Dustak

रिश्तों में कड़वाहट के बाद भी चीन बना भारत का टॉप बिजनेस पार्टनर

Buland Dustak

रमेश पोखरियाल व स्मृति ईरानी ने ‘टॉयकैथॉन 2021’ का किया उद्घाटन

Buland Dustak

रेल मंत्री ने लॉन्च किया IRCTC-SBI रुपे क्रेडिट कार्ड

Buland Dustak

Serum Institute हादसे में पांच लोगों की मौत…

Buland Dustak