19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

लॉन्च के बाद बढ़ी वन प्लस की मुसीबत, जमकर हो रहा बहिष्कार

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वन प्लस का नया मॉडल वनप्लस नोर्ड लॉन्च कर दिया है। इसी फोन के लॉन्च के साथ ही सोशल मीडिया पर चीनी सामानों का बहिष्कार अभियान एक बार फिर से शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर इस फोन का बहिष्कार ट्रेंड कर रहा है।

वन प्लस

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर #boycottchina #boycottchinaproduct और #boycottoneplus के हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। चीनी कंपनियां लगातार भारत में नए-नए स्मार्टफोन उतार रही हैं। इतना ही नहीं इन स्मार्टफोन की सेल भी रख रही हैं और मिनटों में ही फोन आउट ऑफ स्टॉक भी हो रहे हैं। ऐसे में ये सब देख लोगों का गुस्सा और भड़क उठा है। इसलिए इस फोन का जमकर बहिष्कार किया जा रहा है।

वनप्लस नॉर्ड में फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए है 300 ऑप्टिमाइज़ेशन

इस फोन को कंपनी ने दो दिन पहले ही लॉन्च किया है। कंपनी इस फोन का भारत में जमकर प्रचार भी कर रही थी। यही कारण है कि इस फोन का बहिष्कार उतनी ही तेजी से होने लगा, जितनी तेजी से कंपनी इसका प्रचार कर रही थी।

वन प्लस नोर्ड कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने के साथ-साथ 5जी तकनीक से भी लैस है। यह देश में इतनी कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि उसने वनप्लस नॉर्ड में फास्ट और स्मूथ एक्सपीरियंस के लिए 300 ऑप्टिमाइज़ेशन किए हैं। भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। इसकी कीमत फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है जबकि 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये है।

वन प्लस के 8GB और 12GB रैम वेरियंट की बिक्री अमेजन इंडिया और वनप्लस की साइट पर चार अगस्त से  शुरू होगी, जबकि इसका 6 GB रैम वेरियंट सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Read More:

Related posts

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए 70% ट्रेड मार्जिन फिक्स

Buland Dustak

5G के ट्रायल को मंजूरी, 2021 में ही शुरू हो सकती है 5G सेवा

Buland Dustak

शेयर मार्केट फिर धड़ाम, 531 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Buland Dustak

15 जून के बाद जरूरी होगी गोल्ड ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग

Buland Dustak

Cryptocurrency Exchange WazirX मामले में RBI, SBI और NPCI को नोटिस

Buland Dustak