19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

घरेलू विमान न्यूनतम और उच्चतम किराए में 30% तक बढ़ोतरी

- विमान किराये की निचली व ऊपरी सीमा में 10-30 फीसदी तक बढ़ोतरी

घरेलू हवाई यात्रा के लिए अब आपको 30 फीसदी तक ज्यादा खर्च करना होगा। सरकार ने अलग-अलग रूटों के लिए घरेलू विमान के न्यूनतम और उच्चतम किराए में वृद्धि का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही एयरलाइन कंपनियों पर प्री-कोविड डोमेस्टिक लेवल के मुकाबले अधिकतम 80% क्षमता के साथ उड़ानें संचालित करने की लगाई गई सीमा को भी 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

घरेलू विमान

न्यूनतम किराए में 10% और अधिकतम किराए में 30% की बढ़ोतरी की गई है। मंत्रालय के इस आदेश के बाद 40 मिनट से कम उड़ान समय वाली यात्रा के लिए फ्लाइट का न्यूनतम किराया अब 2,200 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 2,000 रुपये था। इसी अवधि के लिए अब विमान कंपनियां यात्रियों से अधिकतम 7,800 रुपये वसूल कर सकेंगी, जो सीमा पहले 6,000 रुपये तक की थी।

संशोधित किराए 31 मार्च या अगले आदेश तक लागू रहेंगे

वहीं, 40-60 मिनट अवधि वाली फ्लाइट के लिए यात्रियों को कम से कम 2,800 रुपये और अधिकतम 9,800 रुपये देने होंगे। पहले यह सीमा 2,500-7,500 रुपये थी। एक घंटे से अधिक और 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे तक की यात्रा के लिए अब यात्रियों को 3,300-11,700 रुपये तक अदा करने होंगे।

दिल्ली-मुंबई रूट पर इकोनॉमी क्लास में अब एक तरफ का किराया 3,900-13,000 रुपए की ब्रेकेट में होगा, जबकि पहले यह 3,500-10,000 रुपए के बीच था। इसमें एयरपोर्ट का यूजर डेवलपमेंट शुल्क, यात्री सुरक्षा शुल्क (घरेलू मार्ग पर 150 रुपए) और जीएसटी शामिल नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह कहा है कि घरेलू विमानों में यात्रियों की अधिकतम संख्या विमान की कुल क्षमता के 80 फीसदी से ज्यादा नहीं होगी। यह फैसला भी इसी साल 31 मार्च या अगले आदेश तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें– ‘महिमा कौल’ ट्विटर की इंडिया पब्लिक पॉलिसी प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Related posts

हवाई यात्रा पर पड़ा कोरोना संक्रमण का असर

Buland Dustak

व्हाट्सऐप ने भारत में शुरू किया डिजिटल भुगतान सेवा

Buland Dustak

हैदराबाद में बनेगा Medtronic का सबसे बड़ा ग्लोबल आरएंडडी सेंटर

Buland Dustak

मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल देश के सबसे अमीर शख्स

Buland Dustak

डीजल के दाम 81 के पार, जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

Buland Dustak

शेयर मार्केट फिर धड़ाम, 531 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Buland Dustak