19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

हैती में इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति की हत्या में शामिल चार संदिग्ध ढेर

पोर्ट-अऊ-प्रिंस: हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मौसे की हत्या के बाद देश में दो सप्ताह के लिए इमरजेंसी लगा दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमले में संदिग्ध चार लोगों को मार गिराया है और दो लोगों को हिरासत में लिया है।

हैती के राष्ट्रपति

ज्ञात रहे कि राष्ट्रपति जोवेनल मौसे की उनके आवास में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस हमले में हैती के पुलिस महानिदेशक लियोन चार्ल्स ने कहा कि हत्या के बाद हमने चार हमलावर मुठभेड़ में मार गिराए हैं। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल सभी लोग पकड़े जाएंगे या मारे जाएंगे।

हमले में राष्ट्रपति की पत्नी मार्टिन मौसे भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनका फ्लोरिडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमेरिका में हैती के राजदूत बोचिट एडमंड ने बताया कि बंदूकधारी नकाब में थे और वे अमेरिका के ड्रग प्रवर्तन अधिकारी बनकर आवास में दाखिल हुए थे।

Also Read: मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर इस्तेमाल करने पर Sulli Deals एप के खिलाफ FIR दर्ज

हत्या के बाद राजधानी में दुकानें और बाजार बंद रहे। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने बताया कि ये भाड़े के प्रशिक्षित हत्यारे थे। हत्यारे अंग्रेजी और स्पेनिश भाषा बोल रहे थे, जबकि हैती में फ्रेंच और क्रियोल भाषा बोली जाती है।

इस घटना की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कड़ी आलोचना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन पहले ही हत्या को बर्बर बताते हुए कड़ी निंदा कर चुके हैं।

Related posts

अमेरिका ने दिया चीनी मीडिया को एक और झटका

Buland Dustak

सात माह की यात्रा के बाद नासा का मार्स रोवर पर्सिवेरेंस मंगल ग्रह पर पहुंचा

Buland Dustak

ट्रम्प और बाइडन में व्हाइट हाउस को लेकर रोमांचक भिड़ंत

Buland Dustak

डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

Buland Dustak

अमेरिकी नागरिकता विधेयक-2021 संसद में पेश, भारतीय IT पेशेवरों को होगा फायदा

Buland Dustak

अफगानिस्तान: कंधार में भारतीय फोटो पत्रकार Danish Siddiqui की हत्या

Buland Dustak