19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 23 जुलाई से, 2.78 लाख अभ्यर्थी लेंगे भाग

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण प्रभावित हुई रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की एनटीपीसी परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के विभिन्न पदों की परीक्षा का सातवां और अंतिम चरण 23 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा।

आरआरबी एनटीपीसी
Also Read : मध्‍य प्रदेश में 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला हुआ तय

रेल मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रेलवे भर्ती की आरआरबी एनटीपीसी के लिए परीक्षा का 7वां व अंतिम चरण 23, 24, 26 और 31 जुलाई को निर्धारित किया गया है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) वाली यह परीक्षा देश भर के लगभग 76 शहरों के 260 केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत पर्याप्त सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजित की जाएगी।

अधिकांश उम्मीदवारों को उनके गृह राज्य में केंद्र आवंटित किए जाते हैं। जहां राज्य के भीतर केंद्र आवंटित करना संभव नहीं है, वहां उम्मीदवारों को रेल संपर्क वाले पड़ोसी राज्य में समायोजित किया गया है। 7वें चरण में निर्धारित सभी उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन आवेदन में दिए गए ई-मेल और मोबाइल नंबरों पर भी आवश्यक सूचना भेजी जा रही है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, रेलवे भर्ती की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लिए परीक्षा का 7वां व अंतिम चरण 23 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 76 शहरों के 260 केंद्रों पर यह परीक्षा ली जाएगी, जिसमे लगभग 2.78 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे।

Related posts

शिक्षा मंत्रालय ने 4 वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम को किया अधिसूचित

Buland Dustak

यूपीएससी सिविल सेवा 2019 परीक्षा के साक्षात्कार शुरू

Buland Dustak

IGNOU को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए NAAC ने दिया A++ ग्रेड

Buland Dustak

IGNOU ने AICTE से मान्यता प्राप्त MBA Program किया लॉन्च

Buland Dustak

QS World University Ranking में 3 भारतीय विश्वविद्यालय शीर्ष -200 पर

Buland Dustak

JEE Mains की परीक्षाएं मंगलवार से, राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की अपील

Buland Dustak