19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
टेक्नोलॉजी

Samsung M32: दाम अधिक पर सुविधा कम

Samsung ने हाल ही में M सीरीज़ का “Samsung M32” लांच किया है जो कि M31 के बाद आया है। M31 के शानदार फीचर्स होने की वजह से यह बाज़ार में काफी धूम मचाया था। लेकिन सवाल यह है कि क्या M32 भी बाज़ार में अपनी जगह बना पाएगा? आइये जानते हैं Samsung M32 की विशेषताएं:

Samsung M32

डिस्प्ले: 6.4 इंच का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास के साथ दिया गया है जो कि 90HZ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें “Mediatek Helio G80” प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही 196 ग्राम का मोटा तथा भारी भरकम फोन है। यह फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित है। लेकिन यह HD, HDR को सपोर्ट नहीं करता जिसकी वजह से अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म में वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं तो आपको HD में देखने की सुविधा नहीं मिल सकेगी।

दमदार बैटरी:

बैटरी की बात करें तो इस फोन में 6000 MH की शानदार बैटरी मिलती है। साथ ही 15 वॉट का चार्जर भी फोन के साथ उपलब्ध कराया गया है। लेकिन फोन को फुल चार्ज होने में दो से ढाई घण्टा लग सकता है। इस लिए फास्ट चार्जिंग के लिए 25 वॉट के चार्जर को लगाकर फोन थोड़ा जल्दी चार्ज करने की सुविधा दी गई है।

कैमरे की क़्वालिटी: इस फोन में चार कैमरे दिये गए हैं। पहला 64MP का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और बाकी के दो कैमरे 2MP के हैं जो कि मैक्रो तथा डेप्थ सेंसर का कार्य करते हैं। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 20MP का कैमरा दिया गया है। वीडियो को 1080p पर रिकार्ड करने की सुविधा दी गई है जो कि काफी निराश करती है। Samsung के जितने भी फोन मिड रेंज पर बाज़ार में आते हैं उनके कैमरे ना ही उतने अच्छे होते हैं और ना ही बेकार।

परफार्मेंस: इसे इस्तेमाल करने में कोई भी परेशानी नहीं होगी और यह फोन बड़े ही आराम से चलेगा। इसमें G80 प्रोसेसर दिया गया है जो कि ठीक-ठाक कहा जा सकता है। अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा और बिना किसी रुकावट के गेम को खेल सकते हैं। इसके अलावा अगर G80 की जगह पर स्नैपड्रैगन 732G इस्तेमाल किया गया होता तो शायद यह फोन और बेहतर हो सकता था।

Samsung M32 फोन के कुछ अन्य फीचर्स:

फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ ही फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है। इसमें एक स्पीकर, चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन को दो Varient में लाया गया है। पहला 4GB तथा 64GB स्टोरेज के साथ 14,999 रुपए में आता है तथा दूसरा 6GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ 16,999 के साथ बाज़ार में उपलब्ध है। रंग की बात करें तो ब्लू तथा ब्लैक यह दो रंग अभी तक आए हैं।

कुछ प्रमुख कमियां:

सबसे बड़ी इस फोन की कमी यह है कि 4G में यह उपलब्ध है। इसे 5G में क्यों नहीं लांच किया गया यह एक बड़ा सवाल है। रिकार्डिंग मात्र 1080p पर ही की जा सकती है,कम से कम HD रिकार्डिंग की सुविधा तो मिलनी ही चाहिए थी। इसके अलावा सैमसंग हर बार 15 वॉट का ही चार्जर क्यों देता है। जबकि अन्य मोबाइल कम्पनियां इतने दाम में 30 वॉट के चार्जर के साथ फोन को बाज़ार में लातीं हैं।

Also Read: क्या है ‘Oneplus Nord CE 5G’ की खासियत, लेना सही होगा या नहीं?

सैमसंग को इस पर गौर करना चाहिए और अगर बाज़ार में बने रहना है तो अब 15 वॉट के चार्जर से ऊपर आना ही होगा। 5.1 EMMC का स्लो स्टोरेज दिया गया है जो कि इस फोन की सबसे प्रमुख कमी है। इसकी जगह पर UFS 2.2 की सुविधा देनी ही चाहिए थी। फोन के बैक साइड को प्लास्टिक से बनाया गया है ऐसे में खरोंच लगने पर यह फोन का लुक खराब हो सकता है। इसके अलावा इसे 4GB की जगह 6GB तथा 64GB स्टोरेज के साथ क्यों नहीं लांच किया यह भी अपने आप में एक बड़ा प्रश्न है।

यह फोन लेना चाहिए या नहीं ?

कहा जा रहा था कि Samsung M32 को Samsung M31 की जगह बाज़ार में लाया गया है पर इससे कहीं अधिक अच्छे फीचर्स हमें M31 में देखने को मिल रहें हैं। सवाल यही है कि आखिर सैमसंग ने इस फोन में महत्वपूर्ण सुविधाओं को अनदेखा क्यों किया? अगर आप Samsung के नाम पर यह मोबाइल लेना चाह रहें हैं तो आप इस फोन के साथ जा सकते हैं। लेकिन इसके अलावा इस फोन की ऐसी कोई बड़ी खासियत नहीं है जो इसे लेने के लिए मजबूर कर दे।

इसकी तुलना “Narzo 20 Pro” से करें तो 14,999 रुपए में इसमें 65 वॉट का चार्जर फास्ट चार्जिंग के साथ दिया जा रहा है। जबकि इसमें मात्र 15 वॉट की चार्जर दिया गया है जिसे 25 वॉट तक बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जितना इस फोन का दाम है उतने में 5G फोन बाज़ार में आ चुके हैं। साथ ही इससे कहीं अधिक स्टोरेज, आकर्षक लुक, शानदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं। इन सब कमियों को देखते हुए Samsung M32 लेना,यह फैसला शायद सही ना हो।

Related posts

काश स्मार्ट इंटेलिजेंस से रोके जाते सड़क हादसे

Buland Dustak

Redmi Note 10T: रेडमी ने लांच किया अपना पहला 5G फोन

Buland Dustak

MI 11 LITE : बेहतरीन लुक के साथ अब तक का सबसे हल्का फोन

Buland Dustak

6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F22 है बजट वाला फोन

Buland Dustak

भारत में 5G Service शुरू होने के बाद तेजी से बढ़ने का अनुमान

Buland Dustak

Tecno PHANTOM X: शानदार कैमरा तथा जबरदस्त डिजाइन लेकिन…

Buland Dustak