19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी के 21 जिलों में भाजपा के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष

-अब 53 जिलों में तीन जुलाई को होगा मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें 21 जिलों में प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार चुने गए हैं, जबकि इटावा जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार शाम को यहां बताया कि प्रदेश के सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोण्डा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत, शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 

Also Read: यूपी: Manufacturing Sector में मिले 13408.19 करोड़ का निवेश

उन्होंने बताया कि शेष 53 जनपदों में अब तीन जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन मतगणना होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 26 जून को नामांकन दाखिल हुए थ। आज मंगलवार को नाम वापसी का दिन था। आज चार जिलों में विपक्षी दल के नेताओं ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, इससे भाजपा के कुल 21 और सपा के के एक उम्मीदवार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हो गए।

विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के अनुसार जिन 53 जिलों में तीन जुलाई को मतदान होना है, उनमें करीब 35 जिले ऐसे हैं, जहां भाजपा और सपा उम्मीदवारों में सीधी टक्कर दिख रही है।

Related posts

राजधानी-सिलहटा बांध कटा, चौरीचौरा क्षेत्र के दर्जन भर गांव डूबे

Buland Dustak

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ रविवार को साप्ताहिक बंदी

Buland Dustak

मुख्यमंत्री योगी ने मनरेगा योजना कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा

Buland Dustak

यूपी बोर्ड 2021: 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा जुलाई में

Buland Dustak

यूपी विस चुनाव : भाजपा ने घोषित किए 85 उम्मीदवारों के नाम

Buland Dustak

यूपी: Manufacturing Sector में मिले 13408.19 करोड़ का निवेश

Buland Dustak