19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

मध्‍य प्रदेश में 12वीं के रिजल्ट का फार्मूला हुआ तय

-एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल

भोपाल: मध्‍य प्रदेश में कक्षा 12वीं के रिजल्ट (अंकों) का निर्धारण करने के लिए फार्मूला तय कर दिया गया है। इसमें जिन्‍हें 10वीं की तुलना में अधिक अंक लाने का भरोसा है, वे प्रत्‍यक्ष रूप से परीक्षा देने के लिए बैठ सकते हैं जबकि शेष दसवीं के पूर्व रिजल्‍ट के आधार पर अंक पाएंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि कक्षा 10वीं के विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों को बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर 12वीं के रिजल्ट तैयार किये जायेंगे।

12वीं के रिजल्ट

यदि विद्यार्थी परिणाम सुधारना चाहते हैं तो वे परीक्षा देकर परिणाम सुधार सकते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में शासकीय और निजी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में कोविड -19 के दौरान भविष्य की रणनीति के संबंध में गठित मंत्री समूह की अनुशंसाओं पर मंत्रालय में चर्चा करते हुए यह जानकारी दी है । 

प्रदेश में एक जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल

मुख्यमंत्री शिवराज का कहना था कि प्रदेश में एक जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे। ऑनलाइन और टीवी के माध्यम से ही पढ़ाई की व्यवस्था जारी रहेगी। स्कूल खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में केंद्र सहित अन्य राज्यों और विशेषज्ञों से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए दूरदर्शन का सहयोग लिया जाएगा

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऑन-लाइन और हाईब्रिड आधार पर अर्थात व्हाट्सएप और डिजिटल संसाधनों और टीवी आदि के माध्यम से भी शैक्षणिक गतिविधियाँ जारी रहें। क्लस्टर स्तर पर टीवी उपलब्ध कराने और शाला स्तर पर डिवाइज पूल बनाने जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएँ। जनजातीय क्षेत्रों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में दूरदर्शन से सहयोग लिया जाएगा।

Also Read: 69000 शिक्षक भर्ती: 28 व 29 जून को होगी दस्‍तावेजों की जांच

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया वर्चुअली सम्मिलित हुईं। बैठक में जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार और आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे उपस्थित थे। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया गया।

Related posts

गुजरात के धोलेरा में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा एजुकेशन हब

Buland Dustak

आईआईटी कानपुर ने बनाया 7 किलो का विभ्रम हेलीकॉप्टर

Buland Dustak

IIT दिल्ली ने Data Analytics में जसविंदर और तरविंदर चड्ढा चेयर की स्थापना की

Buland Dustak

यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में 83 और 12वीं में करीब 75 फीसदी छात्र उत्तीर्ण

Buland Dustak

क्यू एस वर्ल्ड सब्जेक्ट यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021: शीर्ष 100 में 12 भारतीय संस्थान शामिल: निशंक

Buland Dustak

2 मई से शुरू होने वाली UGC NET 2021 परीक्षा स्थगित

Buland Dustak