19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
हेल्थ

क्या दही खाने से मजबूत होता है इम्यूनिटी सिस्टम?

दही का सेवन करना हमेशा से ही फायदेमंद रहा है। यह हमारे भोजन को पचाने में भी सहयोग देता है। दही खाने से करने से कई गम्भीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है, इसके सेवन से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अब बात करते हैं कि दही का सेवन कैसे करना चाहिए? तो इसका सेवन हमेशा दिन में करना चाहिए, रात में खाने से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और तबियत खराब हो सकती है।

दही खाने से

कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि दही का सेवन शक्कर के साथ कर सकते हैं या नहीं? तो इसका जवाब है कि बिल्कुल कर सकते हैं लेकिन शक्कर की मात्रा कम होनी चाहिए। इसके अलावा गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, साथ ही सेंधा नमक के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसके फायदे और नुकसान दोनों बताए गए हैं।

आइए पहले जानते हैं दही खाने के फायदे क्या होते हैं?

दही के अंदर प्रोटीन पाया जाता है, साथ ही कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम तथा विटामिन भी पाए जाते हैं जैसे कि “विटामिन बी-2” और “विटामिन बी-12“। अब इतने सारे पोषक तत्वों का सेवन अगर कोई व्यक्ति एक साथ करेगा तो ज़ाहिर तौर पर उसका शरीर मज़बूत होगा। इन्हीं सारे पोषक तत्वों की वजह से इसका सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना गया है। इसका सेवन नियमित रूप से करने से पाचन शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

दही के अंदर “अच्छे बैक्टीरिया” पाए जाते हैं जो कि भोजन पाचन में मदद करते हैं। साथ ही यह भूख को बढ़ाने में मदद करता है। जिनको भूख कम लगती है वह इसका सेवन ज़रूर कर सकते हैं। अब इतने सारे पोषक तत्व इसमें पाए जाते हैं तो इसका फायदा यह भी होता है कि दही का सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और ऐसे में आज के समय मे जिसका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत है वह कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी से भी आराम से बच सकता है। तो अगर इम्युनिटी सिस्टम में और मजबूती लानी है तो इसका सेवन फायदेमन्द होगा।

Curd Side Effect

इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम की वजह से हड्डियों का विकास और दांतों को मजबूती प्रदान करता है। जो व्यक्ति अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए दही का सेवन उनका वज़न बढ़ाने का कार्य करता है। साथ ही जिन्हें नींद आने में दिक्कत होती है उन्हें दही सेवन करने की सलाह दी जाती है जो कि अच्छी नींद लाने में सहयोग करता है। अगर चेहरे में मुहांसे हैं तो इसको भी दूर करने में सक्षम है। साथ ही इसका सेवन शुक्राणों को भी बढ़ाता है और शरीर को भरपूर ताकत देता है। ऐसे ही इसका सेवन करने के अनेक फायदे हैं।

जानिए दही खाने से शरीर में क्या होता है नुकसान

अब बात करते हैं इसका सेवन करने से क्या-क्या नुकसान होते हैं। तो जैसे फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां, खांसी, त्वचा सम्बन्धित बीमारियां बढ़ाता है। दही को खट्टे फलों के साथ कभी नहीं खाना चाहिए लेकिन जिनको जोड़ो में दर्द रहता है उन्हें दही से दूर रहना चाहिए। इसका सेवन रात में नहीं करना चाहिए क्योंकि यह खाने में भारी होता है। आप इसका सेवन दिन में करते हैं तो वह पच जाता है क्योंकि आप अपने काम करते रहते हैं।

लेकिन रात में दही खाने के बाद आप सो जाते हैं जिसकी वजह से यह पाचन प्रणाली को बाधित कर देता है और तभी पेट में गैस बनती है जिसके चलते आपका पेट दर्द होता है। ऐसे में रात में दही खाना बिल्कुल भी सही नहीं है। अगर शरीर में सूजन हो तो दही खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह सूजन को बढ़ाता है। इन सबके अलावा अगर इसके साथ गलत चीज़ों का सेवन कर लेने से व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।

Also Read: जामुन-मेथी के बीजों से बना ‘लड्डू’ बढ़ाता है प्रतिरोधक क्षमता
Curd Fish Mango

दही के साथ ना करें इन चीजों सेवन, वरना पड़ सकते हैं बीमार

दही के साथ कभी भी मक्खन का सेवन नहीं करना चाहिए और यदि आप करते हैं तो इसे तत्काल बन्द कर दें अन्यथा इसके दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ तली-भुनी चीज़ों को खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप चिकन या मछली खा लेते हैं तो उसके बाद यह बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए अन्यथा इसका काफी बुरा परिणाम आपको आपके शरीर में देखने को मिल सकता है।

फलों का राजा आम और दही कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए क्योंकि आम गर्म होता है और दही ठंडी। दोनो ही एक दूसरे के विपरीत हैं और ऐसे में अगर इसका सेवन एक साथ करेंगे तो इसके परिणाम भी विपरीत होंगे। इसको कभी भी गर्म करके नहीं खानी चाहिए। अगर आप इन सब चीज़ों को इसके साथ खाने से परहेज़ करेंगे तब आपको कोई भी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दही शरीर के लिए अत्यंत ही लाभदायक साबित होगा अगर इसका आप सही तरीके से इस्तेमाल करके सेवन करें लेकिन अगर इसका सेवन गलत तरीके से किया गया तो इसका परिणाम भी घातक साबित हो सकता है ।

Related posts

रोग प्रतिरोधक शक्ति रखना है मजबूत तो खाने पर दें खास ध्यान

Buland Dustak

कोरोना काल में बच्‍चों का मनोभाव रखना है ऊपर, तभी वे रहेंगे मुस्‍कुराते

Buland Dustak

पेट के बल लेटकर ऑक्सीजन की कमी को कर सकते हैं दूर

Buland Dustak

नुकसानदायक हो सकता है अधिक नमक खाना

Buland Dustak

ZIKA VIRUS: जानें, किस तरह फैलता है यह संक्रमण

Buland Dustak

वायु प्रदूषण से बढ़ रही हैं फेफड़े और दिल से जुड़ी घातक बीमारियां

Buland Dustak