19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

World Environment Day: बॉलीवुड ने फैंस से की प्रकृति के संरक्षण की अपील

आज पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जा रहा है। हर साल 5 जून के दिन विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। इस साल इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने फैंस को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए इसके संरक्षण की अपील की है।

फिल्म अभिनेता अजय देवगन ने इस खास दिन पर अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह किसी पहाड़ी पर बैठे सुकून से ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अजय ने कैप्शन में लिखा – ध्यान लगाएं, अक्सर इससे सभी सवालों और परेशानियों के जवाब मिल जाते हैं।’

कृति सेनन ने लिखा- ‘न तुम्हारा है, न मेरा है। यह हमारा है, तो आइए इसकी रक्षा करें! World Environment Day की शुभकामनाएं!’

World Environment Day

World Environment Day पर अन्य सितारों ने भी दिया सन्देश

वहीं बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा- “हमारी धरती मां की सुंदरता को हल्के में लेना आसान है। तो आइए आज वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे  पर एक बेहतर भविष्य के लिए प्रकृति का पोषण करने का संकल्प लें।’

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी इस खास दिन पर  इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “#वर्ल्ड एनवॉरमेंट डे पर मैं उन तस्वीरों को साझा करना चाहूंगा जो मैंने भारत के उत्तर पूर्व में अनेक की शूटिंग के दौरान ली थीं। यह सड़क हमें खासी हिल्स तक ले गई और फिर शूट लोकेशन तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर का ट्रेक किया। हमारे देश में ऐसे बहुत से अछूते गंतव्य हैं। आइए इसे संरक्षित करें। यह कीमती है!’

इन सब के अलावा अभिनेत्री नीना गुप्ता, दीया मिर्जा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन आदि ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर फैंस को बधाई दी है।

Also Read: माधुरी दीक्षित बर्थडे: ऐसे बनी बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’

Related posts

पहली पुण्यतिथि पर याद आये इरफ़ान ख़ान, दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

Buland Dustak

पुण्यतिथि विशेष : दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी

Buland Dustak

65 साल के हुए सतीश कौशिक, फिल्म ‘मासूम’ से की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’ से मशहूर हुए थे रघुबीर यादव

Buland Dustak

नरगिस दत्त की 40वीं पुण्यतिथि पर बेटे संजय दत्त ने शेयर की तस्वीर

Buland Dustak

शाहरुख खान बर्थडे स्पेशल: 56 साल के हुए बॉलीवुड के बादशाह

Buland Dustak