19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

Air Marshal Vivek Ram Chaudhari- ​वायुसेना के ​अगले वाइस चीफ

- मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई उड़ा चुके हैं चौधरी  
- लगभग 3,800 घंटे से अधिक उड़ान अनुभव के साथ संभाला है फ्रंटलाइन फाइटर बेस​

नई दिल्ली: एयर मार्शल Vivek Ram Chaudhari को ​वायुसेना का अग​ला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ ​बनाया गया है​​।​​ ​​उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तब दी गई है, जब भारतीय वायुसेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में रात के समय हवाई गश्त कर रही है​​।

लगभग 3,800 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव​ रखने वाले चौधरी पश्चिमी एयर कमांड भी संभाल चुके हैं​।​ उस वक्त पाकिस्तान ​​लगातार सीमा पर नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा था।

Air Marshal Vivek Ram Chaudhari
Read More : अब भारतीय तटों की सुरक्षा करेगा स्वदेशी पहरेदार ‘सजग’

वायुसेना मुख्यालय में ​​एयर मार्शल चौधरी को अगले वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ के रूप में नियुक्त किया गया है​​​​।​ ​एयर मार्शल चौधरी​​ अभी तक ​दिल्ली में ​पश्चिमी कमान​ संभाल रहे थे​​​।​ अब उनकी जगह एयर ऑपरेशंस के महानिदेशक एयर मार्शल बल्लभ राधा कृष्ण ​​को नियुक्त किया गया है​​​।​ एयर मार्शल आरजे डकवर्थ ​को ​प्रयागराज में मध्य वायु कमान का प्रभार संभाल​ने भेजा गया है​।​

नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र रहे एयर मार्शल Vivek Ram Chaudhari को 29 ​दिसम्बर​, 1982 को ​वायुसेना की मुख्य लड़ाकू स्ट्रीम में शामिल किया गया था​​। एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने लगभग 38 वर्षों के करियर में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू और प्रशिक्षक विमान उड़ाए हैं। वे मिग-21, मिग-23 एमएफ, मिग-29 और सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ा चुके हैं​। उनके पास 3,800 घंटे से अधिक का उड़ान का अनुभव है​।

एयर मार्शल चौधरी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है​। वे एक फ्रंटलाइन फाइटर स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर रहे हैं और उन्होंने फ्रंटलाइन फाइटर बेस की भी कमान संभाली है​।

इससे पहले एयर मार्शल Vivek Ram Chaudhari को उस वक्त पश्चिमी एयर कमांड के चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया था जब पाकिस्तान लगातार सीमा पर नापाक हरकतों को अंजाम दे रहा था। साथ ही पूर्वी लद्दाख में (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच काफी विवाद बढ़ गया था।

Related posts

सरकार ने अलीबाबा सहित 43 मोबाइल एप्लीकेशन पर लगाया प्रतिबंध

Buland Dustak

एचएएल ने शुरू किया जेट ट्रेनर का स्पिन परीक्षण

Buland Dustak

​एक साथ गरजे भारत और अमेरिकी लड़ाकू विमान

Buland Dustak

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोविड-19 पर दिये 4 अहम सुझाव

Buland Dustak

कृषि कानून के खिलाफ गांव-गांव ‘चक्का जाम’ की तैयारी में जुटे किसान

Buland Dustak

पर्यटन मंत्री ने Go First Airlines Service का किया शुभारंभ

Buland Dustak