19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड 2021: 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा जुलाई में

लखनऊ: यूपी बोर्ड 2021 के विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ी समाप्त हुई। कोरोना महामारी को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। यहां 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इन्हें सीधे 11वीं में दाखिला मिलेगा। 10वीं के परीक्षाफल को लेकर उप्र माध्यमिक परिषद को सरकार ने विस्तृत​ दिशा-निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा के बाद शनिवार को उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड 2021 की दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है। 10वीं के विद्यार्थी प्रमोट होंगे। वहीं, 12वीं की परीक्षा जुलाई में कराने को कहा है। 12वीं परीक्षा को लेकर जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

यूपी बोर्ड 2021

यूपी बोर्ड 2021 की 12वीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी

पिछले वर्ष की भांति इसबार भी कयास लगाए जा रहे थे कि विद्यार्थियों को सरकार प्रमोट कर सकती है। अब सरकार ने निर्णय करके कयास को सही साबित कर दिया है। बताया जा रहा कि सरकार किसी भी कीमत पर रिस्क नहीं लेना चाहती है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 12वीं की बोर्ड परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती हैं। वहीं, परीक्षा का समय घटाकर डेढ़ घंटे कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 10 में से केवल 3 प्रश्न करने होंगे।

Also Read: उप्र : 20 से 31 मई तक सरकारी गल्ले की दुकानों से मिलेगा मुफ्त राशन

डॉ शर्मा ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा को कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से ही 12वीं की परीक्षा को 15 दिन में कर दिया था। हर बार परीक्षा केंद्र घट रहे थे। लेकिन इस बार केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा की तैयारी के साथ परीक्षा होगी।

बता दें कि उप्र में 6वीं से 11वीं तक के सभी बच्चे बिना परीक्षा दिए अगली कक्षा में दाखिल कर दिए जाएंगे। सरकार के इस फैसला का लाभ दसवीं कक्षा के लगभग 30 लाख छात्रों को मिलेगा।

Related posts

यूपी: Manufacturing Sector में मिले 13408.19 करोड़ का निवेश

Buland Dustak

गोरखपुर: वनटांगिया रूपी ”अहिल्या” के ”राम” हैं योगी आदित्यनाथ

Buland Dustak

यूपी में 24 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दुकानदारों को मिलेगा 1000 मासिक भत्ता

Buland Dustak

रेमडेसिविर व ऑक्सीजन की उपलब्धता की प्रतिदिन करें समीक्षा – CM योगी

Buland Dustak

मथुरा से अब सब्जी, फल और मसालों का अमेरिका में होगा निर्यात

Buland Dustak

योगी सरकार ने पेश किया 7301.52 करोड़ का अनुपूरक बजट

Buland Dustak