19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

Gautam Adani बने एशिया के दूसरे सबसे धनी कारोबारी

नई दिल्ली: एशिया के अमीरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी एक बार फिर पहले पायदान पर काबिज होने में सफल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर इंडेक्स में मुकेश अंबानी 76.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। इस इंडेक्स में चौंकाने वाला नाम अदाणी ग्रुप के मालिक Gautam Adani का है, जिन्होंने एशिया के कई दिग्गज कारोबारियों को काफी पीछे छोड़कर एशिया का दूसरा सबसे अमीर कारोबारी होने का गौरव हासिल किया है।

Gautam Adani

Gautam Adani के ठीक पीछे चीन के कारोबारी झौंग शानशान हैं, जिनकी कुल संपत्ति 63.6 अरब डॉलर है। ब्लूमबर्ग के बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अदाणी फिलहाल 66.5 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। इस लिहाज से अब मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी की कुल संपत्ति में सिर्फ 10 अरब डॉलर का ही अंतर रह गया है।

पिछले एक साल के दौरान जितनी गति से अदाणी ग्रुप की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, उसके आधार पर ये भी माना जा रहा है कि कुल संपत्ति के मामले में अदाणी जल्दी ही अंबानी से आगे भी निकल सकते हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सबसे अमीर कारोबारियों में भी गौतम अदाणी मुकेश अंबानी से सिर्फ एक पायदान पीछे हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के 13वें सबसे अमीर कारोबारी हैं। वहीं इस सूची में गौतम अदाणी 14वें पायदान पर पहुंचने में सफल रहे हैं।

Gautam Adani की संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर की हुई है बढ़ोतरी

बिलिनेयर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक साल के दौरान मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 17.5 करोड़ डॉलर की कमी आई है। वहीं दूसरी और Gautam Adani की संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। मई 2020 से लेकर अभी तक शेयर बाजार में उनकी लिस्टेड कंपनियों के शेयर में जोरदार तेजी बनी हुई है। इस एक साल के दौरान अदाणी ग्रुप की कंपनियों ने लगातार तेजी का रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी वजह से पिछले 1 साल के दौरान अदाणी की संपत्ति में जमकर बढ़ोतरी हुई है।

Gautam Adani की संपत्ति में किस कदर इजाफा हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अदाणी समूह की कंपनी अदाणी टोटल गैस के शेयर 1 साल में ही 114 गुना तेज हो गए हैं। शेयर बाजार में ये इस साल सबसे तेज बढ़त वाला शेयर रहा है। अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में भी 82 गुना की बढ़ोतरी हो गई है, जबकि अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर 61 गुना तेज हो चुका है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में भी 45 गुना की तेजी आई है, तो अदाणी पावर का शेयर 18 गुना से ज्यादा तेज हो चुका है।

Adani-Ambani-net-worth

अदाणी और रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैपिटल की तुलना

अदाणी समूह की कंपनियों का ओवरऑल परफॉर्मेंस देखा जाए, तो शेयर बाजार में लिस्टेड अदाणी समूह की छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) 41.2 गुना बढ़ गया है। अगर इसकी रिलायंस ग्रुप से तुलना करें तो रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप अभी 13 लाख करोड़ रुपये का है, जबकि अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप 8.4 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है।

दोनों ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप की सालाना बढ़त के आंकड़ों पर नजर डालें, तो अदाणी ग्रुप का मार्केट कैप पिछले साल करीब 20 अरब डॉलर का था, जो अब करीब पौने छह गुना बढ़कर 115 अरब डॉलर का हो गया है। वहीं रिलायंस ग्रुप का मार्केट कैप पिछले साल के 125 अरब डॉलर से बढ़कर 178 अरब डॉलर हो गया है।

इन आंकड़ों में अदाणी ग्रुप अभी तो रिलायंस ग्रुप से पीछे नजर आता है, लेकिन जिस तरह से ग्रुप की संपत्ति में इजाफा हो रहा है, उससे आने वाले समय में उसके नंबर वन बनने की संभावना जताई जा रही है। जानकारों का कहना है कि अदाणी ग्रुप का परफॉर्मेंस इसी तरह का बना रहा, तो आने वाले दिनों में गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी का स्थान भी हासिल कर सकते हैं।

Related posts

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई कार हैरियर, कीमत 16.99 लाख रुपये

Buland Dustak

हैदराबाद में बनेगा Medtronic का सबसे बड़ा ग्लोबल आरएंडडी सेंटर

Buland Dustak

SEBI ने IPO संबंधी नियमों में किया अहम बदलाव, अधिसूचना जारी

Buland Dustak

टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 91 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घटा

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर ने कराई शेयर बाजार की रिकवरी, Bank Index में 868 अंक की तेजी

Buland Dustak