19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

CAIT: कोरोना से 40 दिनों में 7 लाख करोड़ रुपये के घरेलू कारोबार का नुकसान

-कैट का वित्त मंत्री से कोविड प्रभावित व्यापारियों को सहायता देने किया आग्रह   

नई दिल्ली: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा कि कोविड-19 की वजह से जारी पाबंदियों के चलते पिछले 40 में 7 लाख करोड़ रुपये के व्यापार घाटे का अनुमान है। CAIT ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण देशभर में व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई है। 

कारोबारी संगठन ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से देशभर में व्यापारिक गतिविधियां लगभग पूरी तरह से ठप्प हो गई हैं। CAIT ने कहा कि देश के प्राय सभी राज्यों में लॉकडाउन, आंशिक लॉकडाउन, कर्फ्यू, रात्रि कर्फ्यू और इसी तरह की अन्य पाबंदियों की वजह से करीब 7 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमानित घाटा हुआ है। CAIT ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र भेजकर देशभर के व्यापारियों के लिए तत्काल वित्तीय राहत उपायों का ऐलान करने का आग्रह किया है।

CAIT Report
CAIT महामंत्री ने वित्त मंत्री से वैधानिक भुगतान की तिथियां अगस्त तक बढ़ाने का किया है आग्रह

CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल वित्त मंत्री द्वारा हाल ही में जीएसटी एवं आयकर रिटर्न करने की तारीखों को अगो बढ़ाने की सराहना करते हुए अन्य वैधानिक देय तारीखों को आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। खंडेलवाल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते खुदरा दुकानें एवं बाजार पूरी तरह से बंद है, जिसके चलते पैसे का लेनदेन बंद हो गया है। लेकिन, कई प्रकार की पारिवारिक और व्यापारिक जरूरतें जिसमें कर्मचारियों का वेतन, दुकानों और गोदामों के किराए, ईएमआई की देयता, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को भुगतान शामिल है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों ने कारोबार और होम लोन के लिए जो कर्ज लिया है उसकी ब्याज देयता सहित कई जरूरतों के अपनी जमा-पूंजी खर्च करने के लिए मजबूर है। यह उनके व्यवसाय और भविष्य के लिए विनाशकारी है। CAIT महामंत्री ने वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि देशभर के इन कारोबारियों के लिए तत्काल कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। सीतारमण को भेजे गए पत्र में खंडेलवाल ने जीएसटी और आयकर के तहत सभी वैधानिक भुगतान की तिथियां 31 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने का आग्रह किया है। 

Also Read: ​पीएम केयर्स फंड से इसी हफ्ते दिल्ली में लगेंगे 5 ऑक्सीजन प्लांट

Related posts

करदाताओं को सरकार जल्द देगी Charter of Rights का तोहफा

Buland Dustak

बैंकिंग सेक्टर पर कोरोना इफेक्ट, सिर्फ 4 घंटे होगा सामान्य कामकाज

Buland Dustak

GST क्षतिपूर्ति के लिए राज्यों को कर्ज के रूप में 40 हजार करोड़ रुपये जारी

Buland Dustak

सीबीडीटी ने जारी किया 1,23,474 करोड़ रुपये का रिफंड

Buland Dustak

यस बैंक केस: ईडी ने राणा कपूर के लंदन अपार्टमेंट को किया अटैच

Buland Dustak

आरबीआई ने PNB, सोडेक्सो, फोनपे समेत 6 इकाइयों पर लगाया जुर्माना

Buland Dustak