19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी बने डॉ शिवम शर्मा

आज सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व श्री शर्मा उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) का दायित्व निभा रहे थे। उन्होने ने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह से ग्रहण किया जिनका स्थानान्तरण अपर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे के पद पर हो गया है।

डॉ शिवम मूलतः अलीगढ़ के रहने वाले हैं और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्नातक हैं। उन्होंने अपनी दन्त चिकित्सा मे स्नातक की पढ़ाई जे एन मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पूरी की है। वह विश्वविद्यालय के साथ निकटता से जुड़े रहे हैं और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों विशेष रूप से सिविल सेवा के लिए इच्छुक छात्रों के कैरियर मार्गदर्शन आदि में भाग लेते हैं। डॉ शिवम शर्मा की छवि एक तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं जिसमें मंड्ल यातायात प्रबंधक, टूण्डला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (योजना)/प्रयागराज मंडल एवं उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(दावा)/ उत्तर मध्य रेलवे प्रमुख हैं।

उत्तर मध्य रेलवे
उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य को प्राप्त हैं कई सम्मान

मंड्ल यातायात प्रबंधक, टूण्डला के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों जैसे अलीगढ़, टूण्डला, दादरी, खुर्जा स्टेशनों की यार्ड रेमोडललिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्यो का निष्पादन किया। इस कार्यकाल में उन्होंने अलीगढ़-ग़ाज़ियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू गाड़ियों में कई बार औचक मजिस्ट्रेट चेक आयोजित करवाये एवं बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाया।

उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य दावा अधिकारी के रूप में रेलवे के खिलाफ फ़र्ज़ी क्लेम्स पर अंकुश लगाने एवं समय पर वास्तविक लाभार्थी को उसका देय मुआवज़ा दिलाने के लिए उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए। विदित हो कि प्रयागराज में नव गठित रेल दावा अधिकरण की बेंच लाने में उनका सक्रिय योगदान रहा जिसके लिए उन्हें रेल दावा अधिकरण के चेयरमैन द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर निवर्तमान सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के सम्मान में जनसंपर्क विभाग में एक औपचारिक विदाई का आयोजन संपूर्ण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया गया। इस समारोह मे वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने नवागत मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का स्वागत किया और निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह को जनसम्पर्क विभाग की ओर से भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Also Read: राजस्थान में ऑयल इंडिया तीन साल में 30 नए कुओं की करेगा खुदाई

Related posts

​दजुको घाटी में लगी आग मणिपुर पहुंची, वायुसेना ने की मदद

Buland Dustak

इसरो ने फिर रचा इतिहास, PSLV-C49 से 10 उपग्रहों को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

Buland Dustak

10 हजार नए एफपीओ से गांवों में बढ़ेंगे रोजगार : तोमर

Buland Dustak

गुलाम नबी आजाद: वरिष्ठ कांग्रेस नेता का अब तक का सियासी सफर

Buland Dustak

​अटल सुरंग का उद्घाटन ​3 अक्टूबर को करेंगे प्रधानमंत्री ​​

Buland Dustak

अमेरिका से 72 हजार और असॉल्ट राइफल खरीदेगा भारत

Buland Dustak