19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

बंगाल में हिंसा की घटनाओं के बीच शपथग्रहण की तैयारी में ममता बनर्जी

कोलकाता: विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद से ही बंगाल में हिंसा और महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की बर्बर घटनाओं के बीच ममता बनर्जी इन तमाम घटनाओं पर मौन साध कर शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुट गई हैं। वह बुधवार को राजभवन में तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रही हैं।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ बुधवार को राजभवन में सुबह 10.45 बजे मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी को तीसरी बार सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में मात्र 50 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

ममता बनर्जी: बंगाल में हिंसा

बंगाल में इन नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में किया है आमंत्रित

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख सौरभ गांगुली और कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।

समारोह में टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, सुब्रत बक्शी, अभिनेता देव, बीजेपी एमएलए मनोज टिग्गा, कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद छह और सात मई को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

mamata in bengal elections
शपथ लेने के बाद नबान्न में बैठक करेंगी ममता बनर्जी

राजभवन में शपथ लेने के बाद सीएम ममता बनर्जी सीधे नबान्न राज्य सचिवालय जाएंगी। नबान्न को सजाया जा रहा है। नबान्न में सीएम ममता बनर्जी को पुलिस की ओर से डीसी कम्बैट, आईपीएस धृतिमान सरकार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया जाएगा। उसके बाद सीएम राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

कोविड-19 को लेकर ले सकती हैं कड़ा फैसला

सीएम ममता बनर्जी अधिकारियों के साथ बैठक में कोविड-19 को लेकर कड़ा फैसला ले सकती हैं। तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि कोरोना पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फिलहाल बंगाल में आंशिक लॉकडाउन है लेकिन जिस तरह बिहार, मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन लगाया है इसलिए बहुत हद तक संभव है कि बंगाल में भी लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया जा सकता है। इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

Also Read: स्टेट बैंक ने फिर घटाई होम लोन की दर, 6.7 फीसदी पर मिलेगा कर्ज

Related posts

अब लिखा जाएगा भारत का सैन्य युद्ध इतिहास, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

Buland Dustak

G4 Nations: विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क मुलाकात में सुरक्षा परिषद के सुधारों पर जोर

Buland Dustak

पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद जवान राकेश डोभाल पंचतत्व में विलीन

Buland Dustak

Vision Organization: फ्री में भोजन नहीं मिलता, चैरिटी के लिए लेते है 10 रुपये

Buland Dustak

अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज़

Buland Dustak

DRDO ने बनाई कोविड की दवा, ड्रग्स कंट्रोलर से मिली मंजूरी

Buland Dustak