19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

बैंकॉक से 18 और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करेगी ‘आप’ सरकार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार गहरा रहे ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर और फ्रांस से 21 ऑक्सीजन प्लांट आयात करने का निर्णय किया है। यह ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर किया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह ऐलान दिल्ली में ऑक्सीजन और अस्पतालों की स्थिति पर सरकार की ओर से किए जा रहे काम की जानकारी देने के दौरान की। उन्होंने कहा कि ‘दिल्ली सरकार लगातार राष्ट्रीय राजधानी में आईसीयू बेड और कोविड सेंटर बढ़ाने पर काम कर रही है।

ऑक्सीजन प्लांट

इसी के अंतर्गत दिल्ली सरकार दिल्ली के अंदर ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाएगी, जिनमें से आठ प्लांट केंद्र सरकार बनाएगी और 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगवाएगी। इसके पहले हम फ्रांस से 21 रेडी-टू-यूज़ ऑक्सीजन प्लांट्स आयात कर रहे हैं। उन्हें तुरंत उपयोग में लाया जा सकता है। ये विभिन्न अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे और इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट का समाधान करने में मदद मिलेगी।’

दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर आयात करने का किया है फैसला
Oxygen_Cylinder

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि ‘दिल्ली सरकार ने बैंकॉक से 18 टैंकर (ऑक्सीजन) आयात करने का फैसला किया है, वे कल से आने शुरू हो जाएंगे। हमने इसके लिए वायुसेना के विमानों के उपयोग की अनुमति देने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। वार्ता जारी है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वार्ता सफल होगी। यह परिवहन के मुद्दे को हल करेगा।’

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन लोगों को धन्यवाद भी दिया जो लगातार इस आपदा में दिल्ली की मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मैंने देश के सभी मुख्यमंत्रियों और उद्योगपतियों को मदद के लिए चिट्ठी लिखी थी। हमें सभी से पूरा सहयोग मिल रहा है।मैं सभी मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं का शुक्रिया अदा करता हूँ।’

Read More: ‘Oxygen Express’ रोजाना 150 टन ऑक्सीजन की कर रही ढुलाई

Related posts

सशस्त्र सेनाओं के बहादुर योद्धाओं के सीने पर सजे वीरता मेडल

Buland Dustak

देशवासियों के सहयोग से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार से बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Buland Dustak

भारत की दिव्यता और दर्शन में हैं राम: नरेन्द्र मोदी

Buland Dustak

प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों में जगा खुद के घर का विश्वास

Buland Dustak

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 4250 करोड़ का अजीबोगरीब रेडियोएक्टिव पदार्थ

Buland Dustak

शारदीय नवरात्र विंध्य कॉरिडोर का मॉडल बनाने का बेहतरीन मौका

Buland Dustak