19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

कोरोना से लड़ाई में आगे आया रेलवे, मरीजों के लिए 75 Isolation Coach

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी दिल्ली और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई दोनों ही बड़े शहरों में कोरोना वायरस काफी तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है। इस संक्रमण काल में दिल्ली सरकार की मांग पर रेलवे ने दिल्ली में 75 Isolation Coach मुहैया कराने का ऐलान किया है।

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल और शकूर बस्ती स्टेशन पर कोरोना मरीजों के लिए कुल 75 Isolation Coach उपलब्ध कराए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर कोविड केयर सेंटर के रूप में रखे जाने वाली रेल की बोगियों में 1200 बेड होंगे।

Isolation Coach

रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि फिलहाल कोरोना के मामूली लक्षण वाले मरीजों के लिए दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर 50 कोविड-19 Isolation Coach को तैयार कर दिया गया है। इन 50 कोचों में कोरोना मरीजों के लिए 800 बेड की सुविधा दी गई है। रेलवे के बयान में बताया गया है कि शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के अलावा आनंद विहार टर्मिनल पर कोरोना मरीजों के लिए 25 कोच उपलब्ध कराए जाएंगे। इन 25 कोचों में 400 कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जा सकेगा।

रेलवे ने ये भी साफ किया है कि अगर कोरोना का संक्रमण बढ़ा और जरूरत पड़ी तो इन दो स्टेशनों के अलावा दिल्ली की दूसरी जगहों पर भी आइसोलेशन कोच का इंतजाम किया जाएगा। आपको बता दें कि रविवार को ही दिल्ली सरकार ने इंडियन रेलवे से आनंद विहार टर्मिनल और शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर कोविड केयर सेंटर के रूप में आइसोलेशन कोच की व्यवस्था करने का आग्रह किया था।

Read More: उत्तर प्रदेश की कोविड राजधानी बना लखनऊ, 24 घंटे में 36 मरीजों की मौत

Related posts

बेंगलुरु : पुलिस फायरिंग में तीन लोगों की मौत, दो क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

Buland Dustak

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ BRO

Buland Dustak

70 एकड़ भूमि का ध्यान रख पास कराया जाएगा श्रीराम जन्मभूमि का नक्शा

Buland Dustak

दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू, ड्राई डे की 21 दिन से घटकर हुई 3

Buland Dustak

आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश निकला सबसे आगे: प्रधानमंत्री

Buland Dustak

उप्र को मिला केन्द्रीय बजट का सर्वाधिक हिस्सा : अनुराग ठाकुर

Buland Dustak