19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

विवाद से विश्वास योजना- 1.48 लाख विवादों का निपटारा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई ‘विवाद से विश्वास’ योजना को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के मुताबिक अभी तक इस योजना के तहत 1.48 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है। इस योजना के तहत सीबीडीटी को 133837 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें 148690 विवाद शामिल थे। इस योजना की शुरुआत टैक्स से जुड़े विवादों का निपटारा करने के लिए की गई थी।

विवाद से विश्वास योजना

विवाद से विश्वास योजना के तहत विवादित टैक्स, विवादित पेनाल्टी, विवादित इंटरेस्ट रेट जैसे मामलों के निपटारे की सुविधा मिलती है। इस योजना के तहत जिन लोगों ने 31 मार्च तक अपनी घोषणाएं कर दी हैं, वो 30 अप्रैल तक बिना किसी पेनाल्टी के भुगतान कर सकेंगे। इस योजना की घोषणा पिछले साल फरवरी में 2020-21 का बजट पेश करते वक्त अपने बजट भाषण में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किया था।

इस योजना के तहत 31 मार्च तक जिन लोगों ने अपनी घोषणाएं की हैं, उन करदाताओं को 30 अप्रैल तक टैक्स की पूरी राशि जमा कराने पर ब्याज और जुर्माने से छूट मिलेगी। इस योजना के तहत 9.32 लाख करोड़ रुपये के 4.83 लाख प्रत्यक्ष कर मामलों को निपटाने का लक्ष्य है। ये मामले आयुक्त (अपील), आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी), हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जैसे विभिन्न अपीलीय प्लेटफॉर्म्स पर लंबित हैं।

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप कंपनियों के लिए भारतीय ‘नैस्डैक’ बनाएगा सेबी

Related posts

Cryptocurrency Market बैन करने को लेकर बन सकता है नया कानून

Buland Dustak

5G के ट्रायल को मंजूरी, 2021 में ही शुरू हो सकती है 5G सेवा

Buland Dustak

वित्त मंत्रालय ने 25 राज्‍यों के पंचायत को दिए 8923.8 करोड़ रुपये

Buland Dustak

बजट 2021: अगले वित्त वर्ष स्वास्थ्य बजट दोगुना कर सकती है सरकार

Buland Dustak

रिलायंस और फ्यूचर रिटेल की डील को सेबी की हरी झंडी

Buland Dustak