19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

उप्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 6,023 नये मामले आये

-प्रदेश में एक दिन में कुल 1,86,948 सैम्पल की जांच की गयी
-अब तक कुल 3,59,42,111 सैम्पल की हुई जांच 
-उप्र में 31,987 एक्टिव मामले में से 18,679 लोग होम आइसोलेशन में
-प्रदेश में अब तक 6,04,979 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 6,023 नये मामले आये हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को यहां बताया कि प्रदेश में गत एक दिन में कुल 1,86,948 सैम्पल की जांच की गई। लोकभवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,59,42,111 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 6,023 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 31,987 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 18,679 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निजी चिकित्सालयों में 668 मरीज अपना इलाज करा रहे है तथा शेष मरीज सरकारी चिकित्सालयों में निःशुल्क इलाज भी करा रहे हैं।

कोरोना से संक्रमित
अब तक कुल 76,67,829 लोगों को दी जा चुकी वैक्सीन की डोज

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में अब तक 6,04,979 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,92,389 क्षेत्रों में 5,20,251 टीम दिवस के माध्यम से 3,18,04,744 घरों के 15,42,90,880 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष सेे अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अब तक 65,00,506 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 11,67,323 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी हैं। इस प्रकार कुल 76,67,829 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

ग्राम निगरानी समिति व मोहल्ला निगरानी समिति पुनः हुईं सक्रिय

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण नियंत्रित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समिति, मोहल्ला निगरानी समिति को पुनः सक्रिय किया गया है। इन समितियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों की पहचान कर, उनसे संक्रमण की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों से अपील की गयी है कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझे और घर में ही कम से कम 07 से लेकर 10 दिन तक व्यतीत करे। संक्रमण का कोई भी लक्षण दिखायी देने पर स्वयं चिकित्सालयों में जाकर कोविड-19 की जांच अवश्य कराये। इससे स्वयं को और अपने परिवार को कोविड-19 से सुरक्षित किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का पालन अवश्य करें। मास्क का प्रयोग समाज के प्रति जिम्मेदारी व सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन है। उन्होंने बताया कि खान-पान व योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये। किसी प्रकार के कोविड लक्षण आने पर जांच अवश्य करायें। सरकारी मेडिकल काॅलेजों तथा सरकारी अस्पतालों में कोविड की जांच तथा इलाज निःशुल्क है।

कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल के माध्यम से अपनी से अपनी कोविड रिपोर्ट dgmhup.gov.in पर जाकर देख सकता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 18001805145 पर सम्पर्क करे। संक्रमण पर नियंत्रण के लिये संक्रमित लोगों का चिन्हांकन करके अलग करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण श्रृंखला को तोड़ना के लिये सर्विलांस, काॅन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग व सैम्पलिंग का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केरल में 70, तमिलनाडु में 63 और पुडुचेरी में लगभग 78% हुए चुनाव मतदान

Related posts

बंगाल प्लानिंग कमीशन: जय हिंद वाहिनी बनाएंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Buland Dustak

उप्र : एक साल बाद खुले प्राइमरी स्‍कूल, पुष्प वर्षा-तिलक लगाकर हुआ स्‍वागत

Buland Dustak

उप्र पंचायत चुनाव : लखनऊ में दूसरे चरण में होगा मतदान

Buland Dustak

Jharcraft : पारंपरिक हस्तशिल्प के निखार और बाजार का बना जरिया

Buland Dustak

कोटा में फिर से स्कूल व कोचिंग संस्थान खुलने से छात्रों के चेहरे खिले

Buland Dustak

भूमिहीन किसानों के लिए 520 करोड़ रुपये की कर्ज राहत योजना की शुरुआत

Buland Dustak