19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
राज्य

बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच शाम 5 बजे तक करीब 80% मतदान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे के बीच इन सभी सीटों पर औसतन 80 फीसदी के करीब वोटिंग हुई है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक पूरे राज्य में 79.79 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मतदान को लेकर जिस तरह का उत्साह लोगों में दिखा है, यह शुभ संकेत है। राज्य के बाकी सात चरणों में और भी बेहतरीन वोटिंग की उम्मीद है।

मतदान

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक बांकुड़ा जिले में शाम पांच बजे तक 80.03 फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि झाड़ग्राम में 80.55 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। पश्चिम मेदिनीपुर में 80.16 फ़ीसदी और पूर्व मेदिनीपुर में 82.42 फ़ीसदी वोटिंग हुई है। पुरुलिया में 77.13 फ़ीसदी वोटिंग रिकॉर्ड किया गया है।

विधानसभा क्षेत्र के हिसाब से सबसे अधिक वोटिंग बांकुड़ा के सालतोड़ा विधानसभा में हुई है। यहां शाम पांच बजे तक 85.25 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। पूर्व मेदिनीपुर के खेजूरी में 84.43 फ़ीसदी लोगों ने मतदान किया, जबकि दक्षिण कांथी में 83.76 फीसदी लोगों ने वोट दिया है।

तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने की नारेबाजी

वहीं आज सुबह से ही कई क्षेत्रों में हिंसा की खबरें भी मिल रही थीं। सालबनी में संयुक्त मोर्चा उम्मीदवार सुशान्त घोष को घेरकर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने नारेबाजी की। उन पर हमले की कोशिश भी हुई। कांथी इलाके में शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है और उनके ड्राइवर को मारा पीटा गया है।

कुछ मतदान केंद्रों के अंदर सेल्फ हेल्प ग्रुप के नाम पर महिलाएं घुसकर कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वोटिंग के लिए लोगों को उकसा रही थीं। कई जगहों पर तृणमूल कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगा तो कुछ जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर भी बूथ को जाम करने के आरोप लगे हैं।

पुरुलिया से तृणमूल उम्मीदवार का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने नंदीग्राम के स्थानीय भाजपा नेता को फोन कर जीतने में मदद करने की गुहार लगाई है। इसे लेकर भाजपा ने दावा किया है कि ममता बनर्जी अपनी हार को लेकर चिंतित हैं और यह फोन उसी का संकेत है।

यह भी पढ़ें: उप्र पंचायत चुनाव : लखनऊ में दूसरे चरण में होगा मतदान

Related posts

40 वर्षों तक फायदा पहुंचाने वाली व्यवस्था कायम करने का इरादा : हेमंत सोरेन

Buland Dustak

चैत्र नवरात्रि 2021: पूजन सामग्री खरीदने के बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Buland Dustak

Jharcraft : पारंपरिक हस्तशिल्प के निखार और बाजार का बना जरिया

Buland Dustak

बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित

Buland Dustak

बस्तर की अनूठी होलिका दहन में भक्त प्रहलाद और होलिका हो जाते है गौण

Buland Dustak

Darjeeling Himalayan Railway में आयोजित होगा ‘घूम उत्सव’

Buland Dustak