19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
एजुकेशन/करियर

IGNOU ने CGAS में लॉन्च किया सर्टिफिकेट कोर्स

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी-2021 से शुरू होने वाले सत्र के लिए जेंडर, कृषि और सतत विकास (CGAS) में सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया है।

इग्नू ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि इग्नू का स्कूल ऑफ जेंडर एंड डेवलपमेंट स्टडीज इसे ओपन डिस्टेंस लर्निंग मोड के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। यह पाठ्यक्रम केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा।

CGAS Course

CGAS कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 6 माह है। इसमें प्रवेश की न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है। इस कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल https://ignouadmission.samarth.edu.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम (CGAS) का उद्देश्य स्थायी कृषि में लैंगिक भूमिकाओं और मुद्दों की टाइपोलॉजी के बारे में जागरुकता पैदा करना है।भारतीय कृषि में महिलाएं बीज बोने, फसल की कटाई और कटाई के बाद के मूल्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

समाज में लैंगिक असमानताओं के कारण महिलाओं के पास स्वामित्व, संसाधनों पर पहुंच और नियंत्रण व निर्णय लेने की कमी है। कृषि गतिविधियों के बदलते पैटर्न और कृषि के मशीनीकरण के साथ कृषि में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: IIT दिल्‍ली के शोधकर्ताओं ने विकसित की ई-कचरा प्रबंधन की नई तकनीक

Related posts

NCTE का निर्देश शिक्षक भर्ती में बाध्यकारी, महानिदेशक के सर्कुलर पर रोक

Buland Dustak

Jee Advanced 2021 : 3 अक्टूबर को ढाई लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Buland Dustak

IGNOU ने AICTE से मान्यता प्राप्त MBA Program किया लॉन्च

Buland Dustak

सीबीएसई रिजल्ट घोषित, त्रिवेंद्रम अव्वल तो दिल्ली 14वें स्थान पर

Buland Dustak

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 23 जुलाई से, 2.78 लाख अभ्यर्थी लेंगे भाग

Buland Dustak

शिक्षकों के 31,661 पदों की भर्ती को यूपी सरकार को कोर्ट में चुनौती

Buland Dustak