19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: बिग टिकट क्लैश में इंग्लैंड के सामने होगी इंडिया लेजेंड्स की टीम

रायपुर: सीरीज की दावेदार सचिन तेंदुलकर की अगुवाई वाली इंडिया लेजेंड्स रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट के अपने अगले मैच में मंगलवार रात इंग्लैंड लेजेंडस से भिड़ेगी।

पिछले तीन मैचों में विजयी हैट्रिक लगा चुकी इंडिया का पलड़ा इस मैच में भी भारी होगा। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन को लेकर इंडिया लेजेंड्स अब तक अधिक निरंतरता दिखा रही है और टीम ने अपने तीनों मैच जीते हैं। साथ ही वह 12 अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने केविन पीटरसन की अगुवाई में रविवार को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। टीम संतुलन को देखते हुए इंडियन टीम कागजों पर काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग खेल रहे हैं तूफानी पारी

कप्तान तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की सलामी जोड़ी नई गेंद के साथ गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बना रहे हैं। सहवाग ने पिछले मैच में बांग्लादेश लेजेंडस के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। मध्यक्रम में आलराउंडर युवराज सिंह, यूसुफ पठान और उनके भाई इरफान पठान की मौजूदगी से टीम को काफी मजबूती मिल रही है। इसके अलावा मुनाफ पटेल, इरफान और आर विनय कुमार की तिगड़ी नई गेंद के साथ काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं। युवराज और यूसुफ के अलावा प्रज्ञान ओझा भी स्पिनर की भूमिका में दिखेंगे।

इंग्लैंड में सभी की निगाहें एक बार फिर से केविन पीटरसन पर होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपने पुराने रंग में लौटते हुए 17 गेंदों पर 42 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि पीटरसन को इन फॉर्म इंडिया लेजेंड्स की गेंदबाजी के खिलाफ सतर्क रहना होगा। गेंदबाजी विभाग में टीम के पास क्रिस ट्रेमलेट, जेम्स ट्रेडवेल, मैथ्यू होगार्ड, रयान साइडबॉटम और साजिद महमूद जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल है।

हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि लेफ्ट आर्म स्पिनर मोंटी पनेसर इन धीमी विकेट पर किस तरह की गेंदबाजी करते हैं। पनेसर, निश्वित रूप से तेंदुलकर के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद करेंगे और उनके खिलाफ अपने पुराने दिनों की गेंदबाजी को याद करेंगे।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की टीमें (सम्भावित):

  • इंडिया लेजेंड्स : सचिन तेंदुलकर (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, मनप्रीत सिंह गोनी, प्रज्ञान ओझा, आर विनय कुमार, नोएल डेविड, नमन ओझा।
  • इंग्लैंड लेजेंड्स : केविन पीटरसन (कप्तान), डैरेन मैडी, गेविन हैमिल्टन, जेम्स टिंडल, जिम ट्रॉटन, जोनाथन ट्रॉट, क्रिस स्कोफिल्ड, क्रिस ट्रेमलेट, जेम्स ट्रिडवेल, कबीर अली, मैथ्यू होगार्ड, मोंटी पनेसर, रयान साइडबॉटम, साजिद महमूद, उस्मान अफजल।

यह भी पढ़ें: आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा

Related posts

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाईट टेस्ट की मेजबानी करेगा एडिलेड

Buland Dustak

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, श्रृंखला में ली 2-1 कि बढ़त

Buland Dustak

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एबी डीविलियर्स की जरूरत : रवि शास्त्री

Buland Dustak

बायर्न म्यूनिख ने जीता फीफा क्लब विश्व कप का खिताब

Buland Dustak

विराट कोहली मना रहे अपना 32वां जन्मदिन, क्रिकेट बिरादरी ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak