19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल: शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा से रचाई थी शादी

बॉलीवुड के मशहूर एवं लाखों युवा दिलो पर राज करने वाले हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म आज ही के दिन यानी 25 फरवरी, 1981 को हुआ। वह दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर एवं अभिनेत्री नीलिमा अजीम के बेटे है, लेकिन शाहिद ने कभी भी फिल्म जगत में खुद को स्थापित करने के लिए अपने माता-पिता के नाम का सहारा नहीं लिया।

शाहिद को बचपन से ही अभिनय का शौक था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। फिल्मों में आने से पहले शाहिद कई म्यूजिक विडियो और विज्ञापनों में काम कर चुके थे। शाहिद को अभिनय के अलावा डांस में भी काफी रुचि थी इसलिए महज 15 साल की उम्र में उन्होंने शामक डावर संस्थान ज्वाइन कर लिया। जिसके बाद शाहिद फिल्म ‘दिल तो पागल है‘ और ‘ताल’ में बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आये।

शाहिद कपूर

साल 2003 में शुरू हुआ शाहिद कपूर का फिल्मी करियर

इसके बाद शाहिद फिल्म जगत में एक अभिनता के तौर पर स्वयं को स्थापित करने में जुट गए। साल 2003 में पहली बार शाहिद कपूर को निर्देशक केन घोष की फिल्म ‘इश्क-विश्क’ में मुख्य भूमिका के रूप में अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में शाहिद के अभिनय को काफी पसंद किया और इसके लिए लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला।

इसके बाद शाहिद को कई फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला,लेकिन यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2006 में शाहिद को सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘विवाह’ में अभिनय करने का मौका मिला। अरेंज मैरेज पर आधारित इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट अभिनेत्री अमृता राव नजर आईं।

इस फिल्म में दोनों की जोड़ी और अभिनय के साथ-साथ फिल्म को भी काफी पसंद किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड भी तोड़े। इसके साथ ही इस फिल्म ने शाहिद की डूबती नैया को पार लगाया और फिल्म जगत में उन्हें अपार  सफलता दिलाई। इसके बाद शाहिद ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया,जिसमें जब वी मेट, किस्मत कनेक्शन, कमीने, दिल बोले हड्डिपा, हैदर, उड़ता पंजाब, पद्मावत, कबीर सिंह आदि शामिल हैं।

साल 2015 में शाहिद ने अपने से 13 साल छोटी मीरा राजपूत से अचानक शादी कर अपने चाहनेवालों को चौंका दिया। शाहिद और मीरा आज एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहे है। शाहिद और मीरा के दो बच्चे बेटी मिषा कपूर और बेटा जैन हैं। शाहिद कपूर जल्द ही मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म ‘जर्सी’ में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की पुण्यतिथि पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर

Related posts

पुण्यतिथि विशेष : दिलचस्प है ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी

Buland Dustak

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महज 8 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

Buland Dustak

कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर

Buland Dustak

रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण

Buland Dustak

अनुराग कश्यप ने कसा तंज, बोले-इस नई कंगना को मैं नहीं जानता

Buland Dustak