19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
उत्तराखंड

देवस्थानम बोर्ड (उत्तराखंड) ने चारधाम यात्रा की शुरू की तैयारी

-देवस्थानम बोर्ड के एसीईओ बीडी सिंह ने बदरीनाथ धाम का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून: देवस्थानम बोर्ड चारधाम यात्रा 2021 की तैयारियों के होमवर्क में जुटा हुआ है। इस बारे में गढ़वाल के आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने चारधाम यात्रा की तैयारियाें के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ में अति आवश्यक निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय हो रही है। श्री केदारनाथ में रावल एवं पुजारी निवास, भोगमंडी, निर्माण कार्य शुरू किये जाने के लिए कार्ययोजना बन रही है। आगामी मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा का होमवर्क भी शुरू हुआ है।

देवस्थानम बोर्ड(उत्तराखंड) ने चारधाम यात्रा की शुरू की तैयारी

पिछले यात्रा वर्ष 2020 से बड़कोट (यमुनोत्री) एवं गंगोत्री के लिए मनेरी (उत्तरकाशी) में देवस्थानम बोर्ड के कार्यालय स्थापित कर दिये गये हैं, उनको अधिक क्रियाशील किया जा रहा है। इस बारे में उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) बीडी सिंह ने मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया तथा शीतकालीन सुरक्षा में तैनात जवानों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

Also Read: उत्तराखंड आपदा : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने याद रखा 2013 का सबक

मंदिर के बाहरी परिसर, तप्तकुंड परिसर, यात्री निवास, यात्री शेल्टर, बस अड्डा परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग दुरुस्त है तथा धाम में बर्फ आंशिक रूप से मौजूद है। धाम में स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित है। इसे देखते हुए समय पूर्व यात्रा तैयारियों को शुरू किया जा सकेगा।

उनके साथ अवर अभियंता गिरीश रावत, राजदीप सनवाल, दिलीप नेगी, दर्शन कोटवाल, उमेश नौटियाल, वीरेन्द्र विष्ट आदि मौजूद रहे। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि बोर्ड का एक दल स्थलीय निरीक्षण के लिए जल्द ही श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगा।

Related posts

उत्तराखंड कैबिनेट: कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के साथ लिए गए कई निर्णय

Buland Dustak

योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू

Buland Dustak

नैनीताल का रहस्यमयी ‘परी ताल’, कहते हैं- यहां परियां स्नान करने आती हैं

Buland Dustak

उत्तराखंड में 27 लाख 200 छात्रों को निशुल्क टैब उपलब्ध कराए जाएंगे : धन सिंह रावत

Buland Dustak

उत्तराखंड आपदा : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने याद रखा 2013 का सबक

Buland Dustak

उत्तराखंड की सुरम्य वादियों में चुन सकते हैं वेकेशन

Buland Dustak