19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

फर्स्‍ट एशियन शूटिंग चैंपियनशिप: मनीषा कीर ने भारत को दिलाया कांस्य पदक

-मनीषा कीर ने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया देश का परचम

भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने दिल्ली से ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप में भागीदारी करते हुए कुवैत में आयोजित फर्स्‍ट एशियन ऑनलाईन शूटिंग चैम्पियनशिप में देश को कांस्य पदक दिलाया। मनीषा ने यह पदक वूमेन ट्रैप इवेंट में प्रदर्शन करते हुए 136 अंकों के साथ अर्जित किया।

खेल विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कुवैत शूटिंग फेडरेशन द्वारा फर्स्‍ट एशियन ऑनलाइन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें मनीषा ने ऑनलाइन भागीदारी कर कांस्य पदक अर्जित किया।

manisha-keer

खिलाड़ी बेटी पर गर्व

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को शूटिंग अकादमी का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर खेल संचालक पवन जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शूटिंग अकादमी पहुंची खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से अकादमी की खिलाड़ी मनीषा कीर ने सौजन्य भेंट की और उन्हें अपनी उपलब्धियों से अवगत कराया। खेल मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में खिलाडिय़ों को मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए हरसंभव प्रयास करते हुए उन्हेंं  ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।

मनीषा कीर की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कोरोना जैसी बीमारी भी हमारे खिलाडिय़ों के हौसले को दबा नहीं सकती। उन्होंने चैंपियनशिप में मनीषा कीर द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए मनीषा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश की बेटियां उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और पदक जीत कर देश का परचम फहरा रही हैं। हमें अपनी खिलाड़ी बेटी पर गर्व है।

मनीषा कीर

मनीषा ने अब तक देश को दिलाए हैं 11 पदक

मत्स्य पालक की बेटी मनीषा कीर ने वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रवेश लिया और शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक मनशेर सिंह के मार्गदर्शन में शॉटगन खेल का प्रशिक्षण प्रारंभ किया। शूटिंग में अपना कैरियर बनाने वाली मनीषा ट्रैप इवेंट की प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।

उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक दो स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य सहित 11 पदक देश को दिलाए हैं। मनीषा ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण, 6 रजत एवं 6 कांस्य पदक इस प्रकार कुल 33 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी

खेल और युवा कल्याण संचालक पवन जैन ने बताया कि खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी भोपाल के समीप गोरा गांव में संचालित मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में खिलाडिय़ों को अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खेल सुविधाएं और ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जी की पहल और प्रयासों से प्रारम्भ हुई विश्व स्तरीय शूटिंग अकादमी के माध्यम से प्रदेश के खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: रेसलिंग में स्वर्णिम इतिहास रचती पहलवान विनेश फोगाट

Related posts

सौरव गांगुली मना रहे 49वां जन्मदिन, लक्ष्मण और सहवाग ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak

एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Buland Dustak

आज ही के दिन हुआ था महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म

Buland Dustak

Fit India Quiz के लिए 2 लाख स्कूली छात्रों का मुफ्त पंजीकरण

Buland Dustak

टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

Buland Dustak

फ्रेंच ओपन 2021: जोकोविच ने सितसिपास को हराकर जीता 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Buland Dustak