19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

बजट 2021: अगले वित्त वर्ष स्वास्थ्य बजट दोगुना कर सकती है सरकार

- बजट 2021 में कुछ नई स्वास्थ्य सेवाओं का भी हो सकता है ऐलान
- नए प्रोग्राम की फंडिंग के लिए बढ़ सकता है हेल्थकेयर सेस
- स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च जीडीपी का 1.3% , चार सालों में 4% करने का लक्ष्य

नई दिल्ली: एक फरवरी को पेश होने वाले बजट 2021 में अगले वित्त वर्ष के लिए स्वास्थ्य बजट पर खर्च को दोगुना किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ये बड़ा फैसला ले सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में स्वास्थ्य का बजट दोगुना कर सकती हैं। इसे 1.2-1.3 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है। हालांकि मौजूदा वित्त वर्ष में स्वास्थ्य बजट 626 बिलियन रुपये (67,484 करोड़) रुपये का है। इसके साथ ही वित्त मंत्री बजट में कुछ नई स्वास्थ्य सेवाओं का भी ऐलान कर सकती हैं।

बजट 2021

सूत्रों का कहना है कि भारत के हेल्थकेयर खर्च को जीडीपी के 4% तक ले जाने के उद्देश्य से वित्त मंत्री चार साल के स्वास्थ्य बजट 2021 की योजना पेश कर सकती हैं। सरकार नए प्रोग्राम की फंडिंग के लिए हेल्थकेयर सेस को भी बढ़ा सकती है। वर्तमान में यह सेस इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स का 1 फीसदी है। हर साल सरकार को हेल्थ सेस से लगभग 150-160 अरब रुपये प्राप्त होते हैं।

दशकों से उच्च विकास दर के बावजूद भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च जीडीपी का 1.3% ही है, जो विकसित और ब्रिक्स देशों (ब्राजील-रूस-इंडिया-चीन-साउथ अफ्रीका) की तुलना में काफी कम है। अब कोरोना महामारी जैसी आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम करने पर विचार किया जा रहा है, जिसके लिए इस पर खर्च बढ़ाने की आवश्यकता है।

इसीलिए अगले चार सालों में इसे जीडीपी का 4% करने का लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर चीन में जीडीपी का 3.2%, अमेरिका में 8.5% और जर्मनी में 9.4% खर्च हेल्थ पर होता है।

यह भी पढ़ें: सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Related posts

हैदराबाद में बनेगा Medtronic का सबसे बड़ा ग्लोबल आरएंडडी सेंटर

Buland Dustak

बैंक निजीकरण: सरकारी बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

Buland Dustak

इंडियन ऑयल ने लॉन्च किया भारत का पहला 100 ऑक्टेन पेट्रोल

Buland Dustak

Axis Bank का लाभ 86% बढ़कर दूसरी तिमाही में 3,133 करोड़ रुपये हुआ

Buland Dustak

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार

Buland Dustak

शेयर बाजार में निफ्टी और सेंसेक्स ने क्लोजिंग लेवल का बनाया रिकॉर्ड

Buland Dustak