19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

शेयर मार्केट फिर धड़ाम, 531 अंक लुढ़का सेंसेक्स

- 5 फीसदी से ज्यादा गिरा रिलायंस का शेयर, बाजार की नजरें आम बजट पर

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार में फिर गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सुबह की शुरुआत में बाजार मजबूती के साथ खुले, लेकिन, मुनाफावसूली के चलते जल्द ही ये दबाव में आ गए। लगातार तीन सत्रों की मुनाफावसूली के चलते प्रमुख सूचकांक अपने उच्चतम स्तर से 5 फीसदी गिर चुके हैं। अब मार्किट की नजरें आम बजट पर हैं।

Share-Market

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 531 अंक गिरकर 48,348 के स्तर पर बंद हुआ, तो वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी 133 अंक की गिरावट के साथ 14,239 पर कारोबार खत्‍म किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स एक से सवा फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए।

सोमवार को निफ़्टी फार्मा इंडेक्स ने पौने दो फीसदी की छलांग लगाई. इसके अलावा सिर्फ वित्त सेवा और मेटल इंडेक्स में ही तेजी रही. आईटी इंडेक्स ने दो फीसदी तक की गिरावट दर्ज की। मीडिया, एफएमसीजी, ऑटो, रियल्टी और सरकारी बैंक इंडेक्स दो तिहाई से एक फीसदी तक टूटे।

शेयर मार्केट

रिलायंस के शेयरों ने लगाया गोता

सोमवार को मार्किट पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने दबाव बनाया। बीएससी में रिलायंस का शेयर 5.60% नीचे बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 12.29 लाख करोड़ हो गया है, जो शुक्रवार को 12.99 लाख करोड़ रु. था।

इसके चलते टीसीएस देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है, जिसका मार्केट कैप 12.36 लाख करोड़ रु. हो गया है। इससे पहले भी 18 जनवरी को कुछ मिनटों के लिए टीसीएस का मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज से ज्यादा हुआ था। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर शेयर मार्केट बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: सस्ते होंगे एनबीएफसी (NBFC’s) के होम और कंज्यूमर लोन

Related posts

Cryptocurrency Market बैन करने को लेकर बन सकता है नया कानून

Buland Dustak

IPO आने के पहले LIC से खत्म होगी Chairman की पोस्ट

Buland Dustak

कोरोना ने गिराया धनतेरस ने संभाला, कारोबार में आई तेजी

Buland Dustak

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड वर्ष 2021-22 के लिए चौथी सीरीज की बिक्री जारी

Buland Dustak

देश में जल्द खुलेंगे प्राइवेट सेक्टर के 8 नए बैंक

Buland Dustak