19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

कतर में 2022 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप शानदार होगा: राबी फालर

दोहा: लिवरपूल के पूर्व स्ट्राइकर रोबी फालर फुटबाल के उन सितारों में से एक हैं, जो कतर में साल 2022 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कतर ने एशिया में दूसरी बार और मध्य-पूर्व में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन के लिए अत्याधुनिक तकनीक और विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस शानदार स्टेडियम तैयार किए हैं, जो अभी से ही फुटबाल प्रेमियों को आकर्षित करने लगे हैं।

कतर ने विश्व कप के लिए आठ स्टेडियम तैयार करने की प्लानिंग की थी और इनमें से चार काउद्घाटन भी किया जा चुका है। शेष पर तेजी से काम जारी है। इन स्टेडियमों के माध्यम से कतर प्रशंसकों के लिए शानदार अनुभव का वादा कर रहा है।

फीफा वर्ल्ड कप
फीफा वर्ल्ड कप

कोच राबी फालर ने कहा 2022 विश्व कप शानदार होगा

रोचक बात यह है कि 2022 विश्व कप कतर कोरोना महामारी के बाद आय़ोजित होने वाले प्रमुख खेल आयोजनों में से एक होगा। कतर विश्व कप कई लिहाज से अनूठा और अद्वितीय होगा और फालर भी मानते हैं कि यह खिलाड़ियों और फैन्स के लिहाज से एक शानदार आयोजन होगा।

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में एससी ईस्ट बंगाल को कोचिंग दे रहे फालर ने कहा, “मैं असल में मानता हूं कि कतर में होने वाला विश्व कप शानदार होगा। हमेशा से ही कतर के कई आलोचक रहे हैं, फालर मानते हैं कि मध्य पूर्व का यह देश दो साल से भी कम समय में होने वाले विश्व कप का शानदार आयोजन करके अपनी सभी आलोचकों को चुप करा देगा।

कोच ने कहा, “हर किसी की निगाह उन पर है। लोग चाहेंगे कि वे नाकाम हों लेकिन मैं नहीं मानता कि वे फेल होंगे। मैं समझता हूं कि वे एक महान आयोजन करेंगे और इस विश्व कप के एक न भूलने वाले अनुभव बनाएंगे। साथ ही वे कई लोगों को गलत साबित करेंगे।”

Qatar FIFA Stadium
Qatar FIFA Stadium
लिवरपूल एफसी के खिलाड़ी फालर विश्व कप के लिए हैं उत्साहित

इंग्लैंड के 26 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले लिवरपूल एफसी के महान खिलाड़ी फालर विश्व कप के रोमांच और इसकी चकाचौंध से अपरिचित नहीं हैं। वह साल 2002 में एशिया में पहली बार आयोजित फीफा विश्व कप में इंग्लिश टीम का हिस्सा थे, जो कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी। फालर मानते हैं कि इंग्लैंड की टीम काफी सुधर गई है और अभी वह यूरोप की श्रेष्ठ फुटबाल टीमों में से एक है। एसे में जबकि एशिया में होने वाला दूसरा फीफा विश्व कप करीब है, 45 साल के फालर मानते हैं कि थ्री लायंस नाम से मशहूर इंग्लैंड टीम दोहा में शानदार प्रदर्शन करेगी।

फालर ने कहा, “पेपर पर इंग्लैंड हमेशा अच्छी टीम होती है। लेकिन हर बार चिंता का एक कारण रहता है क्योंकि दूसरी भी टीमें अच्छी हैं और अच्छी तैयारी के साथ आती हैं। कभी-कभी आप कहते हैं कि यूरोप की दूसरी टीमें अच्छी हैं। यह हमेशा होता है। इंग्लैंड की टीम के पास कुछ क्वालिटी खिलाड़ी हैं और इसीलिए इसे अच्छी टीम की कटेगरी में रख सकता हूं।”

साथ ही उन्होंने कहा कि 2017 में भारत में आयोजित यू-17 फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ने खिताब जीता था और उस टीम के कई खिलाड़ी आज इंग्लैंड की सीनियर टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इन खिलाड़ियों में फिल फोडेन, कैलम हडसन-ओडोई और जाडोन सांचो शामिल हैं।

फालर कहते हैं टूर्नामेंट्स में करेंगे अच्छा प्रदर्शन

Coach Rabi Falar ने कहा, “आप अगर 2017 में जाएं और देखें कि भारत में आयोजित U-17 विश्व कप, जिसे इंग्लैंड ने जीता था, उस टीम से कई U-21 टीम में गए, कई प्रीमियर लीग में गए और कइयों ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। एसे में इंग्लैंड के पास अच्छा करने का हमेशा स्कोप होता है। हमने हमेशा माना है कि हम टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”

Rabi Falar मानते हैं कि 2018 विश्व कप में सेमीफाइनल खेलने वाली इंग्लिश टीम कतर में अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर दृढ़संकल्पहै। उसके पास मार्कस रैशफोर्ड, रहीमस्टर्लिंग और हैरी केन जैसे खिलाड़ी हैं, जो टीम का नेतृत्व करेंगे और इस लिहाज से 2022 विश्व कप इंग्लैंड के फैन्स के लिए काफी रोमांचक होगा।

फालर ने कहा, “वैसे यहां यह ध्यान रखऩा भी जरूरी है कि दूसरी कई एसी टीमें भी हैं, जो यह मानती हैं कि वे भी दूसरों की तरह अच्छी हैं। एसे में फुटबाल में हमेशा एक रोमांच बना रहता है। हम सभी चाहते हैं कि हमारी टीम जीते लेकिन विजेता तो एक ही होगा। आप जीतने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन जीतती वही टीम है, जिसके खिलाड़ी थोड़ी अधिक मेहनत करते हैं।

यह भी पढ़ें: एक साल से अधिक लंबे अंतराल के बाद विजेंदर सिंह रिंग में करेंगे वापसी

Related posts

रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को ‘खेल रत्न’ सम्मान

Buland Dustak

मेजर ध्यानचंद जयंती: हॉकी स्टिक तोड़ कर जांची गई थी, कहीं इसमें चुंबक तो नहीं

Buland Dustak

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 के साथ न्यूजीलैंड के घरेलू सत्र की शुरुआत

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक : पदक से चूकीं भारतीय युवा गोल्फर अदिति अशोक

Buland Dustak

1983 वर्ल्ड कप जीत ने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रख दिया : कैफ

Buland Dustak