19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

ऋचा चड्ढा की ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ का फर्स्ट लुक आउट, 22 जनवरी को होगी रिलीज

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपने बिंदास व बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने फैंस को नए साल की शुरुआत में एक खास तोहफा दिया है। दरअसल, ऋचा चड्ढा की आगामी फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के मेकर्स ने सोमवार को फिल्म से ऋचा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसे ऋचा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है।

फिल्म से इस फर्स्ट लुक को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा- ‘‘मुझे गर्व है कि मैं यह फिल्म आपके सामने पेश करने जा रही हूं। मेरी नई फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर, जिस पर मुझे पूरा भरोसा है। यह एक पॉलिटिकल ड्रामा है, जिसमें हमने छुआछूत के मुद्दे को उठाया है। यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज होगी।’

ऋचा चड्ढा
अछूत महिला पर आधारित होगी फिल्म

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में ऋचा टीशर्ट पहने हुए है। पोस्टर में वह छोटे -छोटे बालों में है और हाथों में झाड़ू लिए नजर आ रही हैं। पोस्टर में ऋचा चड्ढा के पीछे दिग्गज अभिनेता सौरभ शुक्ला और मानव कौल भी नजर आ रहे हैं। पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म में ऋचा मुख्य भूमिका में है। कहानी एक अछूत महिला पर आधारित होगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि भारतीय समाज में एक खास जाति के लोगों के साथ सिर्फ उनके काम के आधार पर किस तरह से भेदभाव किया जाता है। फिल्म में ऋचा चड्ढा के अलावा मानव कौल और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित एवं भूषण कुमार निर्मित यह फिल्म इसी साल 22 जनवरी को रिलीज होगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार है।

मुझे गर्व है कि मैं यह फिल्म आपके सामने पेश करने जा रही हूं-ऋचा चड्ढा

Related posts

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘सीरियस मैन’ का टीजर आउट

Buland Dustak

मनोज पाटिल आत्महत्या मामले में फंसे साहिल खान का विवादों से है पुराना नाता

Buland Dustak

R D Burman : फिल्म जगत में ‘पंचम दा’ के नाम से थे मशहूर

Buland Dustak

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

Buland Dustak

वायुसेना ​को अनिल कपूर​ की फिल्म पर आपत्ति, सीन ​हटाने को कहा ​

Buland Dustak

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कृति के सपोर्ट में आई अंकिता लोखंडे

Buland Dustak