19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत

बॉलीवुड में अपनी मेहनत और शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर, 1972 को हुआ था। जॉन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थी। फिल्म में जॉन के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अपनी पहली ही फिल्म से उनकी पहचान एक हॉट अभिनेता के रूप में होने लगी।

जॉन अब्राहम
जॉन की फिल्म धूम ने इंडस्ट्री में मचाई धूम

साल 2004 में आई फिल्म ‘धूम’ उसकी पहली कमर्शियल फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यपार किया था। इस फिल्म में जॉन निगेटिव किरदार में थे। इसके बाद जॉन ने एक के बाद एक कई फिल्मों में सफल अभिनय किया, जिसमें दोस्ताना, गरम मसाला, जिन्दा, कभी अलविदा ना कहना, बाबुल, धन धना धन गोल, देसी बॉयज, परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण, हॉउसफुल, सत्यमेव जयते, बाटला हाउस आदि शामिल हैं।

जॉन अब्राहम

जॉन ने अभिनय के साथ-साथ साल 2012 में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की, जिसका नाम जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट रखा। इसके साथ ही जॉन ने विकी डोनर, मद्रास कैफे, रॉकी हैंडसम, फोर्स 2, बाटला हाउस आदि फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया।

इसके अलावा जॉन इंडियन सुपर लीग की फुटबाल टीम नार्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के सह-मालिक भी हैं। जॉन अब्राहम आखिरी बार मल्टी स्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आये थे। जॉन ने 3 जनवरी, 2014 को एनआरआई और इंस्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रूंचाल से शादी कर ली। लाखों दिलों पर राज करने वाले जॉन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। जॉन जल्द ही फिल्म ‘मुंबई सागा’ और ‘सत्यमेव जयते 2 ‘ में नजर आएंगे। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में कतार में हैं,जिसमें अटैक, पठान, सरदार एंड ग्रैंडसंस आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें– कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

Related posts

नेपोटिज्म पर आया अभय देओल का बयान, किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Buland Dustak

सीरियल किसर इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में बनाई है अपनी अलग पहचान

Buland Dustak

कंगना का शिवसेना पर निशाना, बोली-सामने से वॉर करने की हिम्मत नहीं

Buland Dustak

मनोज पाटिल आत्महत्या मामले में फंसे साहिल खान का विवादों से है पुराना नाता

Buland Dustak

आज से नए नियमों के साथ KBC 12 की होगी शुरुआत

Buland Dustak

46 की हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, जानें उनकी टॉप 5 मूवीज

Buland Dustak