19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

-भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।
-35 वर्षीय पार्थिव ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने संन्यास की घोषणा की।

पार्थिव पटेल ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों से विदा संन्यास ले रहा हूं। भारी मन से अपने 18 साल के क्रिकेट के सफर का समापन कर रहा हूं।

संन्यास उन्हें 2002 में इंग्लैंड दौरे पर भेजा गया, जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया था। पार्थिव ने कहा, “बीसीसीआई ने काफी भरोसा जताया कि 17 साल का एक लड़का भारत के लिए खेल सकता है। अपने करियर के शुरुआती वर्षों में मेरी इस तरह हौसला अफजाई करने के लिए मैं बोर्ड का शुक्रगुजार हूं।  

पार्थिव ने आखिरी बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वांडरर्स टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा, उनका आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच वर्ष 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था। वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के सदस्य थे।

संन्यास:बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

17 साल की उम्र में साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने वाले पार्थिव पटेल ने देश के लिए कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, 38 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा उन्होंने दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी शतक पार्थिव पटेल के नाम नहीं है। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में 6 अर्धशतक के साथ 934 रन और एकदिनी क्रिकेट में 4 अर्धशतकों के साथ 736 रन उन्होंने जड़े 139 आईपीएल मैचों में उन्होंने 13 अर्धशतकों के साथ 2848 रन बनाए हैं। पार्थिव ने घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए 194 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। 35 वर्षीय पार्थिव ने ट्विटर पर एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने संन्यास की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया, श्रृंखला में ली 2-1 कि बढ़त

Related posts

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

Buland Dustak

कतर में 2022 में होने वाला फीफा वर्ल्ड कप शानदार होगा: राबी फालर

Buland Dustak

यूरो 2020 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता गोल्डन बूट अवार्ड

Buland Dustak

रूबिना फ्रांसिस ने Para World Cup निशानेबाजी में रचा इतिहास

Buland Dustak

Anrich Nortje ने डाली आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद

Buland Dustak

डेविड वार्नर को सर्वाधिक बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बने अश्विन

Buland Dustak