19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

सुरों के सरताज कुमार सानु भी हैं सुशांत की मौत से परेशान

सुशांत सिंह की मौत को 1 सप्ताह से ज्यादा हो गया है लेकिन कोई भी उन्हें 1 सेकंड के लिए अपने दिलोंदिमाग से नहीं निकाल पा रहा है। सुरों के सरताज कहे जानें वाले कुमार सानु ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की है। वीडियो में कहे गए उनके शब्दों से साफ जाहिर होता है, कि उन्हें भी सुशांत की मौत से धक्का लगा है। 

कुमार शानु

वीडियो के शुरुआत में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं हो पाया है कि सुशांत सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। कुमार सानु ने कहा कि “सुशांत एक पॉजिटिव इंसान थे और एक बेहतरीन एक्टर थे। उन्होंने बहुत कम समय में बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर ली।”

नेपोटिज्म
नेपोटिज्म

कुमार सानु ने सलाह देते हुए कहना है कि “बिहार से कई आर्टिस्ट आते हैं जैसे कि शत्रुघ्न सिन्हा, मनोज बाजपई और सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के हैं। सबसे पहले आपको मुंबई आकर जॉब ढूंढनी चाहिए उसके बाद स्ट्रगल करना चाहिए। इससे आप पर दबाव कम पड़ेगा और पैसे होने और रहने, खाने की चिंता भी कम होगी मैंने भी यही किया था।”

 वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि नेपोटिज्म आज सभी जगह होता है लेकिन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा होता है, जब आप करियर बनाते हो तो आप कितना ऊपर तक जाओगे ये कोई फिल्ममेकर नहीं तय करता बल्कि ये आप करते हो। वास्तव में असली कलाकार को ऑडियंस चुनती है।

पढ़ें: कंगना रनौत जमकर हो रही है ट्रोल, कही थी अपने पिता को पलटकर थप्पड़ मारने की बात

Related posts

कभी हथेली पर समेट ली थी सुशांत ने अपनी दुनिया

Buland Dustak

16 साल की टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ के सुसाइड पर जय भानुशाली ने कही ये बात

Buland Dustak

अक्षय ने भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘दुर्गामती’ का शेयर किया टीजर

Buland Dustak

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने महज 8 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत

Buland Dustak

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे दिवंगत अभिनेता Irrfan Khan

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak