19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

RBI की मौद्रिक नीति से झूमा घरेलू बाजार, सेंसेक्स 45 हजार के पार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा आज जारी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर को यथावत रखने की घोषणा का अनुकूल असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा और यह बड़ी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स ने इतिहास की सबसे लम्बी छलांग लगाई और यह 45 हजार के पार बंद हुआ।

आरबीआई बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 446.90 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 45,079.55 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 124.60 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,258.50 पर बंद हुआ। आज 1483 शेयर में बढ़त, 1178 शेयरों में गिरावट और 138 शेयर अपरिवर्तित बंद हुए।

आरबीआई की मौद्रिक नीति

निफ्टी में अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, हिंडाल्को,अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा टॉप गेनर रहे जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी लाइफ, बीपीसीएल और एचसीएल टेक टॉप लूजर रहे। एनर्जी को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स, निफ्टी बैंक इंडेक्स के साथ हरे रंग में दो प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल, इंफ्रा, फार्मा और एफएमसीजी सूचकांक में भी एक प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.4 प्रतिशत की तेजी रही।आरबीआई की मौद्रिक नीति से झूमा घरेलू बाजार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा आज जारी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर को यथावत रखने की घोषणा का अनुकूल असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा और यह बड़ी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स ने इतिहास की सबसे लम्बी छलांग लगाई और यह 45 हजार के पार बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स इंडेक्स बना पहली बार 51 हजारी, शेयर बाजार ने तोड़े रिकॉर्ड

Related posts

सोना चांदी की कीमत में गिरावट, 2 दिन में 1000 रुपये गिरा सोना

Buland Dustak

स्पाइसजेट की 4 दिसम्बर से मुम्बई और दिल्ली से लंदन तक सीधी उड़ान

Buland Dustak

भारतवंशी सत्या नडेला Microsoft कंपनी के CEO से बने Chairman

Buland Dustak

अडानी और अंबानी के लिए स्वर्णकाल साबित हुआ कोरोना काल, संपत्ति हुई दोगुनी

Buland Dustak

स्टार्टअप कंपनियों के लिए भारतीय ‘नैस्डैक’ बनाएगा सेबी

Buland Dustak

हीरो ने लॉन्‍च की एक्स्ट्रीम 200एस बीएस-6 नई बाइक

Buland Dustak