19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का पहला मछलीनुमा फिश एक्वेरियम जल्द होगा कोरिया में

- वाटर टूरिज्म को बढ़ावा देने झुमका बांध में हो रही बोटिंग, दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक 

कोरिया फिश एक्वेरियम: ऊपर नीला आसमान और नीचे नीला-नीला पानी, झुमका बांध की खूबसूरती देखते ही बनती है। ठंडी हवाएं और रेतीली जमीन बिल्कुल समुंदर के पास होने का अहसास कराती हैं। झुमका की खूबसूरती का बढ़ाने और इसे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने कलेक्टर SN राठौर के मार्गदर्शन में यहां सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है।

जिसका जायजा लेने आज कलेक्टर राठौर झुमका बांध पहुंचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिये जिससे बोटिंग के अतिरिक्त पर्यटन व मनोरंजन की गतिविधियों को शुरू किया जा सके।

प्रदेश का पहला  मछलीनुमा फिश एक्वेरियम कोरिया में झुमका बांध में सौंदर्यीकरण के साथ ही यहां मत्स्य विभाग के द्वारा फिश एक्वेरियम भी बनाया गया है, जो अपने आप में अद्भुत है। यह मछली का आकार का एक्वेरियम तैयार किया गया है, मछलीनुमा प्रदेश का पहला फिश एक्वेरियम है। जल्द ही इसके लोकार्पण के बाद यहां लोग अनोखी मछलियों के संसार को देख सकेंगे।

फिश एक्वेरियम
Also Read : सावधान! कोरोना वायरस अभी नहीं हारी, देश के कई हिस्सों में हालात बेकाबू

वाटर टूरिज्म को बढ़ावा देने हो रही बोटिंग, दूर-दूर से पहुंच रहे पर्यटक

झुमका के नाम से प्रसिद्ध रामानुज प्रताप सागर के किनारे हो रहे सौंदर्यीकरण के कार्य के अंतर्गत यहां पार्क तैयार किया जा रहा है। जिससे आम जन आकर सुंदर नजारों के बीच परिजनों, मित्रों के साथ समय बिता सकें। यहां बच्चों के मनोरंजन एवं खेल के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही यहां चैपाटी भी बनाई जा रही है, जहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन का भी स्वाद ले सकेंगे। यही नहीं झुमका बांध में वाटर टूरिज्म को बढ़ावा देने बोटिंग शुरू की गई है।

जहां स्थानीय लोगों के अलावा अम्बिकापुर और अनूपपुर आदि जिलों से भी लोग आकर बांध की सुंदरता और बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट एवं स्टे की सुविधा की भी योजना बनाई जा रही है।

झुमका किनारे योग करने को प्रोत्साहित करने खुला योग रूम भी बनाया गया है, जो स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास है। युवाओं में ओपन माइक के बढ़ते चलन को देखते हुए इसकी भी व्यवस्था करने की योजना भी बनाई गई है। जल्द ही झुमका बांध सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो जायोगा, जिससे यहां पर्यटन गतिविधियों में तेजी आयेगी।

Related posts

‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ का 3 फरवरी को होगा शुभारंभ

Buland Dustak

हेमंत सोरेन आदिवासी नृत्य महोत्सव व राज्योत्सव में मुख्य अतिथि

Buland Dustak

1833 वनाधिकार पट्टाधारी किसान को मिला एक करोड़ 49 लाख का ऋण

Buland Dustak

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ फिर बना कला-संस्कृतियों का संगम

Buland Dustak

देश के पावर स्टेशनों में NTPC Koldam का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

Buland Dustak

रायपुर : राजधानी रायपुर में शुरू होगी Badminton Academy

Buland Dustak