19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

ट्रम्प को शिकश्त दे, जोई बाइडन होंगे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

-डेमोक्रेट जोई बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे
-बाइडेन ने 290/214 से बाज़ी जीती
-भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली उपराष्ट्रपति होंगी
-ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया

डेमोक्रेट उम्मीदवार जोई बाइडन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। जोई बाइडेन और भारतीय मूल की कमला हैरिस की जोड़ी शनिवार की दोपहर से चंद मिनटों पहले निर्वाचित घोषित किए गए।

पेंसिलवेनिया में 25 हज़ार मतों की अजेय बढ़त के बाद बाइडेन को मिले बीस इलेक्टोरल मतों से जीत तय हो गई जोकि अपेक्षित 273 है। अमेरिका के प्रतिष्ठित सी एन एन टीवी चैनल ने सबसे पहले इसकी घोषणा की।

टेलीविजन चैनल पर इस घोषणा के साथ ही पहले से तैयार हजारों लोग कोविड -19 की परवाह नहीं करते हुए सड़कों पर उतर आए और देखते देखते आतिशबाज़ी शुरू हो गई। पेंसिलवेनिया के चंद मिनट बाद नवाडा ने भी बाइडेन के जीत की घोषणा की।

मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया या नहीं- बाइडन

जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा, आपने मुझे अमेरिका जैसे महान देश का नेतृत्व करने के लिए चुना है, इसके लिए मैं आभारी हूं। आगे का काम कठिन होगा, लेकिन मैं आपसे यह वादा करता हूं कि मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति बनूंगा, चाहे आपने मुझे वोट दिया या नहीं।

जो बाइडन

एलेक्टोरल  में विजेता को बहुमत के लिए 270 मत चाहिए थे। इस घोषणा के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प समीप के एक गोल्फ़ कोर्स में गोल्फ़ खेल रहे थे। उन्होंने तत्काल टिप्पणी में कहा है कि अभी चुनाव ख़त्म नहीं हुए हैं।  इसके चंद मिनट बाद ट्रम्प के वक़ील ने घोषणा की कि वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा रहे हैं।

वहीं बाइडन ने सुबह ही लोगों के सामने घोषणा की थी कि भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। उन्होंने ख़बर मिलते ही सर्वप्रथम जोई बाइडेन कि बधाई दी। उन्होंने कहा कि जोई आप 46वें राष्ट्रपति बन गए हैं। बधाई हो।

कमला हैरिस

इस बीच टेक्सास और फ़्लोरिडा के विभिन्न तमिल और तेलुगु समुदाय में बाइडेन और कमला हैरिस समर्थकों ने आतिशबाज़ी शुरू की है। पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सभी आशाएं धूमिल, बाइडन जीत के बहुत क़रीब

Related posts

अमेरिकी नागरिकता पाने की राह हुई आसान, बाइडन प्रशासन ने ट्रंप की नीति को पलटा

Buland Dustak

रूस ने बनाई विश्व की पहली कोरोना वैक्सीन

Buland Dustak

अमेरिकी संसद में ट्रम्प समर्थकों का अभूतपूर्व हंगामा, झड़प में 4 की मौत

Buland Dustak

हैती में इमरजेंसी घोषित, राष्ट्रपति की हत्या में शामिल चार संदिग्ध ढेर

Buland Dustak

भारतवंशी Anita Anand बनीं कनाडा की रक्षा मंत्री

Buland Dustak

एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन को WHO ने बताया सुरक्षित

Buland Dustak