19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

इसरो ने फिर रचा इतिहास, PSLV-C49 से 10 उपग्रहों को सफलतापूर्वक किया लॉन्च

नेल्लोर (आंध्र प्रदेश): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज एक बार फिर इतिहास रचा। शनिवार को इसरो ने एकसाथ 10 उपग्रहों को लॉन्च किया। इनमें से एक भारत का सेटेलाइट है, जिसे PSLV-C49 के जरिए लॉन्च किया गया है।

PSLV-C49 Satellite Launch

पीएसएलवी-सी49 रॉकेट को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। वैज्ञानिकों ने PSLV-C49 के माध्यम से 10 उपग्रहों को कक्षा में प्रक्षेपण करने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-01 सहित नौ अन्य विदेशी उपग्रहों को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया है। भारतीय उपग्रह ईओएस-01 कृषि और प्राकृतिक आपदाओं व जलवायु का अध्ययन करेगा।

डॉ. कै‍ शिवन ने लॉन्च की सफलता की सराहना की

इसरो के अध्यक्ष शिवन ने PSLV-C49 लॉन्च की सफलता की सराहना की। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी, जिन्होंने इस प्रयोग को सफल बनाया। उल्लेखनीय है कि PSLV-C49 लॉन्च में 10 मिनट की देरी हुई थी। रॉकेट लॉन्च की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं लेकिन भारी बारिश के कारण लॉन्च में देरी हुई।

वैज्ञानिकों की दोपहर 3:02 बजे लॉन्च करने की योजना बनाई थी, जिसे दस मिनट देर से 3:12 बजे लॉन्च किया गया। लेकिन आज का दिन इसरो की गौरवशाली परंपरा में आगे बढ़ने का एक और कदम है। वैज्ञानिकों पर देश को गर्व है।

अगले महीने दिसंबर में इसरो जीएसएटी-12आर कम्युनिकेशन सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसे पीएसएलवी-सी50 रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है, PSLV-C49/EOS-01 मिशन के सफल परीक्षण के लिए इसरो और उनकी टीम को बधाई। कोरोना काल में हमारे वैज्ञानिकों ने डेडलाइन का पालन किया और तय समय में PSLV को लॉन्च कर दिखाया है।

यह भी पढ़ें: PSLV-C51 Launch: इसरो ने अंतरिक्ष में भगवद गीता भेजकर रचा इतिहास, साल का पहला मिशन कामयाब

Related posts

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क बनाने पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ BRO

Buland Dustak

कोविड की दूसरी लहर में बढ़ा साइबर क्राइम रिपोर्ट की गयीं 372 FIR

Buland Dustak

आंध्र प्रदेश में सेनिटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत

Buland Dustak

यूजीसी ने दिल्ली और महाराष्ट्र परीक्षा निरस्त के फैसले का किया विरोध

Buland Dustak

चीन के 7 एयरबेस पर हलचल, भारत की बढ़ी निगरानी

Buland Dustak