19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
प्रयागराज

स्वदेशी जागरण मंच की 45 दिवसीय पदयात्रा पहुंची प्रयागराज

-‘स्वदेशी अपनाओ, चाइनीज भगाओ’ पदयात्रा का समापन 11 नवम्बर को

प्रयागराज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आर्थिक संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी भारत बनाने के लिए ‘स्वदेशी अपनाओ, चाइनीज भगाओ’ 45 दिवसीय पदयात्रा जागरूकता अभियान चलाया है। जिसके अंतर्गत 25 सितम्बर कौशाम्बी से शुरू हुई पदयात्रा अन्य जिलों में होते हुए प्रयागराज पहुंची।

इसका समापन 11 नवम्बर को प्रयाग संगीत समिति में होगा। यह यात्रा मंच के पूर्वी उप्र के संगठक एवं उप्र उत्तराखंड के विचार विभाग प्रमुख अजय कुमार के नेतृत्व में चल रहा है। यह यात्रा 41 दिनों में लगभग 700 किमी तय कर चुका है।

स्वदेशी जागरण मंच की 45 दिवसीय पदयात्रा पहुंची प्रयागराज

इस दौरान 95 हजार से अधिक स्वदेशी विदेशी सामानों की सूची पत्र वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि 25 सितम्बर को पं.दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर कौशाम्बी के बुद्ध साधना स्थली से शुरू हुई पदयात्रा का समापन प्रयाग संगीत समिति में होगा। जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री स्वदेशी जागरण मंच सतीश कुमार, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी सह प्रांत प्रचारक मुनीश कुमार होंगे तथा अध्यक्षता प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी करेंगे। 

भारत का व्यापार घाटा चीन से इस वर्ष तक 46 अरब डालर यानि तीन लाख करोड़ से अधिक

विचार विभाग प्रमुख ने बताया कि उक्त पदयात्रा कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या से फूलपुर, सोरांव, हण्डिया, हनुमानगंज, अंदावा होते हुए आज शुक्रवार को झूंसी से शंकराचार्य आश्रम एवं वहां से अल्लापुर लेबर चौराहा पहुंची। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान हर एक-दो किमी पर नये कार्यवाह जुड़ते रहे और स्वदेशी का संकल्प दुहराते रहे।

Also Read: झारखंड : उद्योग और निवेश नीति पर कैबिनेट की मुहर

उन्होंने कहा कि आज चीन ने भारत के बाजार में 60 से 70 प्रतिशत तक कब्जा जमा लिया है। जिसके कारण भारत का व्यापार घाटा चीन से इस वर्ष तक 46 अरब डालर यानि तीन लाख करोड़ से अधिक है। इसलिए मंच आवाह्न करता है कि चाइना मुक्त भारत का संकल्प लें और दस करोड़ से अधिक युवा भारत को रोजगार देने का अवसर खोजें।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच ने दीपावली पर्व पर चाइनीज झालर, गणेश लक्ष्मी, पटाखे सहित अन्य सामान का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही स्वदेशी कुम्हारों द्वारा बनाये गये दीप, भगवान की मूर्ति, भारतीय पटाखों एवं स्वदेशी सामानों का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए चीन का पुतला भी फूंका। 

Related posts

फिट इंडिया से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तैयार कर रही प्रदेश सरकार

Buland Dustak

उमरे प्रयागराज मंडल के 111 स्टेशनों पर वाई-फाई शुरू

Buland Dustak

नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में सभी का सहयोग अपेक्षित : सिन्हा

Buland Dustak

Khusro Bagh के ऐतिहासिक दरवाजों को चाट रहा दीमक

Buland Dustak

इफको संस्था ने गरीबों में वितरित किये 500 कंबल

Buland Dustak

इफको कंपनी को विश्व की 300 सहकारी समितियों में मिला पहला स्थान

Buland Dustak