19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
विदेश

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की

इस्लामाबाद, 29 अक्टूबर।

पाकिस्तान के फेडरल सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने नेशनल असेंबली में दिए गए बयान में आधिकारिक तौर पर पुलवामा हमला को पाकिस्तान की एक उपलब्धि माना और कहा कि हमने भारत को अंदर घुसकर मारा। पुलवामा हमला इमरान खान के नेतृत्व में हमारी ही नहीं पूरे समुदाय की उपलब्धि है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाते हुए किये गए आतंकवादी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों ने एक बारूद से भरी कार से सीआरपीएफ के काफिले की बस में टक्कर मार दी थी। इस काफिले में कुल 78 बसें थी जिनमें 25 सौ जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। पाक के जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। पाकिस्तान कई बार इस हमले की जिम्मेदारी लेने से कन्नी काट चुका है।

इस घटना के कुछ दिनों बाद भारत ने पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण कैंप पर एयर स्ट्राइक की थी। भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा भी वापस ले लिया था। विदेश मंत्रालय ने हर वो कदम उठाने का निश्चय किया था जिससे पाकिस्तान अलग-थलग पड़ जाए और वह इस घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार करे। इस हमले के बाद वैश्विक समुदाय ने आतंकवाद से लड़ने में भारत का पुरजोर समर्थन किया था।

Related posts

अमेरिका ने दिया चीनी मीडिया को एक और झटका

Buland Dustak

अमेरिकी नागरिकता पाने की राह हुई आसान, बाइडन प्रशासन ने ट्रंप की नीति को पलटा

Buland Dustak

विदेशों में भी धूमधाम से मनाया गया 75th Indian Independence Day

Buland Dustak

1.9 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज का जो बाइडन ने किया ऐलान

Buland Dustak

जापान की संसद ने Fumio Kishida को चुना नया प्रधानमंत्री

Buland Dustak

नाफ्ताली बेनेट बने इजरायल के प्रधानमंत्री, बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई

Buland Dustak