19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

आईपीएल के अन्तर्राज्यीय सटोरियों झांसी में खिला रहे थे लाखों का सट्टा

-मप्र के इंदौर गिरोह के सदस्यों समेत 12 गिरफ्त में, 4 लैपटाॅप, एक एलईडी व 29 मोबाइल समेत 81 हजार रुपए बरामद

झांसी: सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार आईपीएल में सट्टा का कारोबार बड़े स्तर होने की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने सटोरियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। बीती रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित एक स्कूल के पीछे श्रीमति उमा त्रिपाठी के मकान में बड़े स्तर पर सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना को गंम्भीरता से लेते हुए सीपरी बाजार थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह, स्वाट प्रभारी आशीष मिश्रा व सर्विलांस प्रभारी संजय कुमार गुप्ता की संयुक्त टीम ने उक्त मकान पर दबिश दी।

आईपीएल सट्टा
आईपीएल सट्टा
पुलिस ने किया सभी सटोरियों के विरूद्व मामला दर्ज

दविश के दौरान पुलिस टीम ने मौके से प्रेम डोसेजा, तरूण डोसेजा व दीपक जग्गा निवासी श्री कृष्ण एवेन्यू खण्डवा रोड तेजाजी नगर इन्दौर, कैलाश मदान निवासी खाती बाबा टैंक जूनी इन्दौर, संजय हिन्दवानी निवासी प्राइम फल खण्डवा इन्दौर, गिरीश पंजाबी निवासी 22 उस्हासनगर ठाणे शहर महाराष्ट्र, मुमताज निवासी मिल्की टोला दरभंगा बिहार, दीपक चैरसिया निवासी सुदामा परिसर स्टेशन रोड रतलाम म.प्र., राम गौतम निवासी कुडकुड़ा देहरादून उत्तराखण्ड, हितेश अल्मानी निवासी सिन्धी कालौनी नबाबाद, सुभम उपाध्याय निवासी तिलियानी बजरिया कोतवाली झांसी व अतुल पाखरे निवासी छनियापुरा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से चार लैपटॉप, एक एलईडी, दो साउण्ड बाॅक्स, एक सेटआफ बाॅक्स, 29 मोबाइल फोन, एक नोट बुक, 81 हजार दो सौ रुपए बरामद किये। पुलिस सभी सटोरियों के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस सटोरियों से पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम

Related posts

उप्र में धूमधाम से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

Buland Dustak

योगी ने कुशीनगर हवाई अड्डे की स्वीकृति को लेकर प्रधानमंत्री का जताया आभार

Buland Dustak

सौ निकायों की श्रेणी में तीसरा ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ बना उत्तराखंड

Buland Dustak

कोकोपीट खाद की तकनीक अपनाएं गन्ना किसान, बदलेगी किस्मत

Buland Dustak

एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 4250 करोड़ का अजीबोगरीब रेडियोएक्टिव पदार्थ

Buland Dustak

आंध्र प्रदेश में सेनिटाइजर पीने से 13 लोगों की मौत

Buland Dustak