19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
खेल जगत

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

प्रीति जिंटा ने बीसीसीआई से की नए नियम बनाने की मांग

दुबई, 21 सितंबर।

किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर के एक गलत फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से नए नियम बनाने की मांग की है। 
जिंटा ने कहा कि यदि तकनीकी का उपयोग नहीं किया जा सकता है तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) “खेल में सुधार लाने” के लिए नए नियम बनाये।” 

प्रीति ने ट्वीट किया, “मैंने इस महामारी के दौरान इतना मुश्किल सफर किया, 6 दिन क्वारेंटीन रही और हंसकर पांच कोविड टेस्ट किए लेकिन ये एक कम रन मुझे ज्यादा खला। तकनीक होने का क्या फायदा जब आप उसे इस्तेमाल ही नहीं कर रहे हैं। समय आ गया है कि बीसीसीआई नए नियम बनाए। ये हर साल नहीं हो सकता।” 

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा,”मैं हमेशा जीत या हार में और खेल भावना में विश्वास करती हूं लेकिन नीतिगत बदलावों के लिए पूछना महत्वपूर्ण है जो भविष्य में सभी के लिए खेल को बेहतर बनाते हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच की घटना अतीत हो चुका है और अब आगे बढ़ने का समय है। इसलिए सकारात्मक रहते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिए।” 

किंग्स इलेवन पंजाब को टूर्नामेंट में जीत के साथ खाता खोलने से रोक दिया

बता दें कि कागिसो रबाडा द्वारा फेंके जा रहे मैच के 19वां ओवर की तीसरी गेंद यार्कर थी। मयंक अग्रवाल ने इसे लॉन्ग ऑन की ओर खेला और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। मयंक ने एक रन पूरा किया। वहीं, क्रिस जॉर्डन दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े। अंपायर ने इसे सिर्फ एक रन ही दिया। उसने जॉर्डन के रन को शॉर्ट रन दे दिया। हालांकि, टीवी रिप्ले में साफ दिख रहा था कि जॉर्डन ने रन पूरा किया है और वह क्रीज के अंदर थे। अंपायर के इस फैसले ने किंग्स इलेवन पंजाब को टूर्नामेंट में जीत के साथ खाता खोलने से रोक दिया, क्योंकि यदि अंपायर ने यह रन किंग्स इलेवन पंजाब के खाते में जुड़ने दिया होता तो मैच सुपर ओवर में नहीं जाता और पंजाब की टीम मुकाबला जीत जाती। 

इस मुकाबले में 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। 55 रन पर ही आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। वहीं, सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन जीत नहीं दिला सके थे। पंजाब को मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए था, लेकिन स्ट्राइक पर मौजूद क्रिस जॉर्डन कैच आउट हो गए। दूसरी पारी का आखिरी ओवर स्टोइनिस ने किया था। 

Related posts

सुनील छेत्री की फुटबॉल में ऐतिहासिक उपलब्धि, दिग्गज पेले को छोड़ा पीछे

Buland Dustak

टोक्यो ओलंपिक में शामिल होना किसी सपने के सच होने जैसा: उदिता

Buland Dustak

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता कांस्य पदक

Buland Dustak

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट Durand Cup का आयोजन 5 सितंबर से

Buland Dustak

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन

Buland Dustak

सौरव गांगुली मना रहे 49वां जन्मदिन, लक्ष्मण और सहवाग ने दी शुभकामनाएं

Buland Dustak