19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
मनोरंजन

‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर जारी, 12 मई को रिलीज होगी फिल्म

-जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत फिल्म की शूटिंग अगले महीने से लखनऊ में शुरू होगी


जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। साथ ही फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म ईद पर 12 मई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से लखनऊ में होगी।

सत्यमेव जयते 2

फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर ‘सत्यमेव जयते 2’ का नया पोस्टर शेयर कर लिखा-‘ईद पर 2021 में रिलीज.. जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत यह फिल्म 12 मई 2021 को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने से लखनऊ में शुरू होगी। फिल्म मिलाप मिलन जावेरी द्वारा निर्देशित है।’

जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-‘जिस देश की मइया गंगा है, वहां खून भी तिरंगा है। सिनेमाघरों में ‘सत्यमेव जयते 2′ ईद के मौके पर 12 मई को रिलीज होगी।’ साथ ही जॉन अब्राहम हैशटैग एसएमजे2ईद2021 लगाया।   

लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया

पोस्टर में जॉन अब्राहम के हाथ में एक हल है और सीने पर कई चोट के निशान भी दिख रहे हैं। चोट के निशान पर तिरंगे के रंग दिख रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार लंबे समय बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म को मिलाप मिलन निर्देशित रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान ही उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया था।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित ‘सत्यमेव जयते 2’ अगले साल 12 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की अगली कड़ी है। जॉन अब्राहम की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘मुंबई सागा’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित होगी। इसके अलावा वह फिल्म ‘अटैक’ में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘चेहरे’ का सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी, रिया चक्रवर्ती भी आईं नजर

Related posts

श्रद्धा कपूर बर्थडे: 34 साल की हुईं श्रद्धा, जानें उनका फिल्मी करियर

Buland Dustak

Mohammed Rafi: शहंशाह-ए-तरन्नुम के नाम से मशहूर थे मोहम्मद रफी

Buland Dustak

रोमांटिक गानों के लिए मशहूर हैं दिग्गज गायक उदित नारायण

Buland Dustak

अभिनेत्री नीतू कपूर हुईं 62 साल की बच्चों संग मनाया जन्मदिन

Buland Dustak

रियल लाइफ हीरो Sonu Sood को देवता की तरह पूजते हैं फैंस

Buland Dustak

शोले के सूरमा भोपाली, अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन

Buland Dustak