19.1 C
New Delhi
October 30, 2026
बिजनेस

टाटा मोटर्स ने लॉन्च की नई कार हैरियर, कीमत 16.99 लाख रुपये

मुंबई: टाटा मोटर्स ने अपनी प्रमुख एसयूवी हैरियर के नए एक्सटी+ वैरिएंट शुक्रवार को लॉन्च किया है। ये कार का मिड वेरियंट है, जिसमें कंपनी ने पैनोरमिक सनरूफ का खास फीचर दिया है। इस कार की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है।

ये शुरूआती मूल्य उन सभी ग्राहकों के लिए वैध होगा, जो इस साल सितंबर में वाहन की बुकिंग करेंगे और 31 दिसंबर 2020 तक डिलीवरी लेंगे। मूल्य 1 अक्टूबर 2020 के बाद से बढ़ेगा। हैरियर की पैनोरैमिक सनरूफ इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। इसमें ग्लोबल क्लोज- अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पार्किंग के बाद सनरूफ का ऑटोमैटिक बंद होना, एंटी-पिंच फीचर की अतिरिक्त सुरक्षा, रेन सेंसिंग क्लोजर की अतिरिक्त सुविधा, ग्लास पर ब्लैक कोटिंग के साथ रोलओवर स्क्रीन की सुविधा दी गई है।

टाटा हैरियर
एक्सटी+वैरिएंट कार में हैं ये सभी फीचर्स

एक्सटी+वैरिएंट कार में कई अन्य फीचर्स भी हैं, जैसे क्रायोटेक 2.0 डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, ड्यूअल फंक्शन एलईडी डीआरएलएस, आर17 अलॉय व्हील्स, 8 स्पीकर्स (4 स्पीकर्स +4 ट्विटर्स) वाला फ्लोटिंग आइलैण्ड 7 इंची टचस्क्रीन इंफोटेनमेन्ट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी, पुश बटन स्टार्ट, पूरी तरह ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ऑटो हेडलैम्प्स और रेन सेंसिंग वाइपर्स, आदि। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह वैरिएंट ड्यूअल फ्रंट एयरबैग्स, 12 एड-ऑन कार्यात्मकताओं के साथ एक उन्नत ईएसपी, फॉग लैम्प्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा की पेशकश मानक विशेषताओं के तौर पर करता है।   

टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) के मार्केटिंग हेड विवेक श्रीवत्स के मुताबिक हैरियर को लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों और उद्योग विशेषज्ञों ने पसंद किया है, क्योंकि इसका डिजाइन आकर्षक है और प्रदर्शन उत्तम है। हमें यकीन है कि एक्सटी+ वैरिएंट की पेशकश से टाटा हैरियर का आकर्षण और बढ़ेगा। ग्राहकों को अत्यंत आकर्षक मूल्य पर पैनोरैमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर का अनुभव लेने का विकल्प मिलेगा।

Read More: टाटा मोटर्स ने लॉन्च की ‘Connect With Soul’ वेबिनार सीरीज  

Related posts

विवाद से विश्वास योजना- 1.48 लाख विवादों का निपटारा

Buland Dustak

व्हाट्सऐप ने भारत में शुरू किया डिजिटल भुगतान सेवा

Buland Dustak

टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया ट्रक, वजन 31 टन

Buland Dustak

स्पाइसजेट कुशीनगर एयरपोर्ट से शुरू करेगी फ्लाइट, किराया 3662 रुपये

Buland Dustak

जॉब रिजर्वेशन कानून से स्टार्टअप कंपनियों में निराशा, जा सकती हैं कई नौकरियां

Buland Dustak

आम बजट 2022-23 : पीएम गतिशक्ति से 60 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Buland Dustak