19.2 C
New Delhi
October 30, 2026
देश

उप्र विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया लोक संकल्प कल्याण-पत्र

लखनऊ, 08 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने सूबे के 25 करोड़ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और बेरोजगारी को खत्म करने का भरोसा देते हुये विधानसभा चुनाव-2022 का लोक कल्याण संकल्प-पत्र जारी कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री व पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में संकल्प-पत्र जारी किया।

लोक संकल्प

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने 25 करोड़ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया है। पांच वर्ष पहले 2017 में भी भाजपा ने इसी सभा कक्ष में संकल्प पत्र जारी किया था। उस दिन जो वादा किया गया था, उसे पूरा कर प्रदेश की जनता के समक्ष पार्टी उपस्थित है।

आगे उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। हर बहनें और माताएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 2017 से पहले प्रदेश में 700 दंगे हुये। महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। आज कर्फ्यू नहीं, बल्कि धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है।

योगी ने कहा कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के काम किया। योजनाओं को चेहरा देखकर नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के लिये शुरू किया गया। इसका उन्हें लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि उप्र में 2 करोड़ 55 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पहुंच रहा है। 1 करोड़ 61 लाख से अधिक युवाओं को एमएसएमई सेक्टर में अपने ही प्रदेश में रोजगार मिला है। प्रदेश में बेरोजगारी दर महज तीन फीसदी रह गयी है।

इस दौरान उप्र के चुनाव सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार, गुंडाराज चरम पर था। 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सेवा कर रही है।

उन्होंने कहा कि 2017 में योगीजी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। तब से भाजपा सरकार पूरी ईमानदारी, कर्मठता और बड़े परिश्रम के साथ जनता की सेवा कर रही है। अपने संकल्प पत्र में किये गये वादों के अनुरूप योगी सरकार ने गुंडों, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने का काम किया।

योगी सरकार के मंत्री एवं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ने कहा कि 10 सदस्यीय कमेटी ने इस लोक कल्याण संकल्प पत्र का निर्माण किया है। जनता के सुझाव के आधार पर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। इसके लिये प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

Read More:- सूर्य सप्तमी: लवाजमे के साथ निकली सूर्यदेव की रथ यात्रा

Related posts

अरावली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हुआ आगाज़

Buland Dustak

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित प्रमुख महिलाओं की कहानियां

Buland Dustak

शंघाई सहयोग संगठन: SCO देशों के सैन्य शांति मिशन अभ्यास का समापन

Buland Dustak

मिराज 2000 लड़ाकू विमान के शहीद पायलट की पत्नी वायुसेना में बनीं फ्लाइंग ऑफिसर

Buland Dustak

भारत सरकार के मुख्य Hydrographer Vice Admiral अधीर अरोड़ा ने कार्यभार संभाला

Buland Dustak

अर्जुन ​मार्क-1ए का पहला टैंक जनरल नरवणे को सौंपेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Buland Dustak